अमरकंटक ग्लोबल न्यूजग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



विशाल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय आयोजन शुरू , पंडित संतोष शास्त्री जी सुनाएंगे भागवत कथा

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम कपिलधारा रोड बांधा में कार्तिक मास के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को विशाल कलश यात्रा एवं नर्मदा। उद्गम में  विधि-विधानपूर्वक भागवत पूजन के साथ हुआ ।
27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भागवत मर्मज्ञ पंडित संतोष शास्त्री जी महाराज मंडला के श्रीमुख से श्रद्धालु भगवान श्रीहरि की महिमा और श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण करेंगे ।

प्रतिदिन होंगे पूजन एवं संगीतमय प्रवचन

आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह 07 से 11 बजे तक भागवत पूजन तथा दोपहर 02 से शाम 06 बजे तक संगीतमय कथा एवं प्रवचन होंगे । कथा क्रम में भीष्म कथा , ध्रुव चरित्र , अजामिल ब्याख्यान , भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्म , बाल लीलाएं , गोवर्धन पूजा , रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा । 02 नवंबर को कथा समापन के अवसर पर भंडारे प्रसादी का आयोजन होगा ।

बर्मन परिवार करा रहा आयोजन

इस धार्मिक आयोजन के यजमान कृष्ण कुमार एवं अनीता बर्मन , हर्षिल कुमार एवं पार्वती बर्मन तथा शुभम कुमार एवं सिमरन बर्मन हैं । आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है ।

श्री परमहंस धारकुंडी आश्रम के स्वामी लवलीन महाराज जी ने बताया कि कार्तिक मास में आयोजित यह भागवत कथा श्रद्धालुओं को भक्ति , सत्संग और आध्यात्मिक चिंतन का अवसर प्रदान करेगी । श्रीमद्भागवत का संदेश मनुष्य को सत्य , प्रेम , सदाचार और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है ।

Latest
*सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना* *लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरुरी* *गुरुकुल भाटापारा के 104 छात्रों का राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सफल* *फायदे के लिए कायदे दरकिनार हो रहा जमकर भ्रष्टाचार 15वें वित्त की राशि का*