Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा नगर से पहली महिला जिला उपाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*भाटापारा से पहली महिला जिला उपाध्यक्ष बनीं संध्या राजेश साहू*

*जिला साहू संघ बलौदाबाजार–भाटापारा के चुनाव में सुनील साहू एवं पूरे पैनल की जीत*

भाटापारा 14 दिसंबर/ जिला बलौदाबाजार–भाटापारा का सामाजिक संगठन चुनाव दिनांक 12 दिसंबर को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में पूरे जिले से कुल 714 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम में पुनः सुनील साहू को भारी मतों से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, वहीं उनके पूरे पैनल ने शानदार जीत दर्ज की
इस चुनाव की विशेष उपलब्धि यह रही कि भाटापारा नगर से पहली बार महिला वर्ग से जिला उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ते हुए सुभाष वार्ड की पार्षद संध्या राजेश साहू ने 406 मत प्राप्त कर ऐतिहासिक विजय हासिल की और भाटापारा नगर से पहली महिला जिला उपाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर राजाराम साहू निर्वाचित हुए। संगठन सचिव (पुरुष) पद पर सुशील साहू एवं महिला संगठन सचिव पद पर दामाखेड़ा की अनुपा साहू ने सर्वाधिक मतों से विजय प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष संध्या साहू पूर्व में भी सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। वे नगर साहू समाज भाटापारा महिला प्रकोष्ठ की सह-सचिव रह चुकी हैं तथा वर्तमान में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 4, सुभाष वार्ड से निर्वाचित पार्षद हैं। उनके पति राजेश साहू नगर साहू समाज भाटापारा के अध्यक्ष हैं तथा साहू कृषि केंद्र के संचालक एवं एक सफल व्यापारी हैं। राजेश के पिताजी एवं माताजी पहले भी समाज के दायित्वों का निर्वहन करते आये है, परिणामस्वरूप जिला स्तरीय समाजिक संगठन चूनाव में एकतरफा जीत दर्ज करने में संध्या आज सफल हुई।
संध्या साहू के जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाटापारा नगर सहित जिलेभर में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर भाटापारा विधानसभा के विधायक इन्द्र साव, पूर्व विधायक चैतराम साहू, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष लुकु साहू, मुखर्जी वार्ड पार्षद गेंदराम साव, महावीर वार्ड पार्षद दीपा दशरथ साहू, सांसद प्रतिनिधि सूरज भोई, नगर साहू समाज भाटापारा से जीत नारायण साव, तिलक साहू, रवि साहू, नभ नारायण साहू, हरिकिशन साहू, सुंदर साहू, किशन साहू, कल्याणी साहू, प्रमिला साहू, डॉली साहू, कमला साहू, कामना साहू, पीताम्बर साहू, निकेश साव, मन्ना साहू, सन्नी साहू सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*