Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आईपीएल क्रिकेट सट्टा के मुख्य आरोपी दीपक घिरवानी को पकडने में मिली सफलता*

पकड़े गए आरोपी की फोटो

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के निर्देशन में पैनल/बुक ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा के मुख्य आरोपी दीपक घिरवानी को पकडने में मिली सफलता*

*पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले गिरोह के 16 आरोपी सदस्यों को किया गया था गिरफ्तार*
● *आरोपियों द्वारा आनलाईन सट्टा 03 पैनल खेलो यार, आरबीसी 139 एवं वीनबज 7 का किया जा रहा था संचालन*
● *आरोपियों से ₹8,15,000 कीमत मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स किया गया था जप्त*

भाटापारा 25 जुलाई/थाना भाटापारा शहर के अपराध क्र. 288/2025 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम, धारा 318(4),319(2),336(2), 336(3),338,340(2),238, 111 बीएनएस एवं धारा 42(2), टेलीकम्युनिकेशन एक्ट धारा 66सी, 66डी एक्ट आईपीएल सट्टा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया था। *पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के निर्देशन में प्रकरण की जांच एवं विवेचना में यह ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन सट्टा एप का लॉगिन आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनल का संचालन किया जा रहा है। कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बोगमालो गोवा में घेराबंदी कर 16 आरोपियों को आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा* गया था। आरोपियों द्वारा *आनलाईन सट्टा 03 पैनल खेलो यार, आरबीसी 139 एवं वीनबज 7 का संचालन किया जा रहा* था। इस दौरान *आरोपियों से पृथक पृथक ₹8,15,000 कीमत मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त* भी किया गया था।

कार्यवाही के दौरान इस संपूर्ण *आईपीएल क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाला मुख्य आरोपी दीपक धिरवानी फरार हो गया था, जिसकी सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी के छिपने का हर संभव ठिकाने का पता तलाश किया जा रहा था। साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम के माध्यम से भी आरोपी का पता तलाश किया* जा रहा था। विवेचना क्रम में पुलिस द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी दीपक धिरवानी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर यह पता चला कि- *आरोपी द्वारा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से खाता में लेनदेन एवं ऑनलाइन सट्टा एप के कार्यों का निष्पादन करने वाले लड़कों को वेतन आरोपी के द्वारा खातों से उनके खातों में ट्रांजैक्शन करता था एवं खातों में ऑनलाइन सट्टा का रकम को संबंधित बैंकों के एटीएम कार्ड से रकम निकालकर हवाला के माध्यम से निकाली गई रकम को देता* था। आरोपी 02 मोबाइल जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी को दिनांक 25.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- दीपक घिरवानी उम्र 43 वर्ष निवासी कश्मीरी गली प्लॉट नंबर 635 त्रिभुज (एनआईटी) गार्डन थाना पांच पावली नागपुर महाराष्ट्र

भाटापारा ग्लोबल न्यूज समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514
Latest news
*अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*  *सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार*