Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक मां नर्मदा में सैकड़ों गणेश मूर्तियां हुईं विसर्जित*

अमरकंटक में सैकड़ों गणेश मूर्तियां हुईं विसर्जित,दूर दूर से लेके आए लोग ।
सुरक्षा व्यवस्था में नगर पालिका सहित पुलिस रही मुस्तैद ।
*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़*- श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में गणेश उत्सव की तैयारी कर खूब उल्लास और प्रसन्नता के साथ लोगो ने अपने अपने घरों और समितियों ने चौराहों पर साथ ही वार्डो के अनेक जगहों पर विघ्नहर्ता को विराजमान कर पूरी लगन और निष्ठा के साथ पंडितो द्वारा पूजन अर्चन कराकर विराजमान कराया गया था । रोजाना सुबह शाम लोगो की भारी संख्या के बीच पूजन , आरती की जाती रही । विसर्जन के एक दिवस पूर्व हवन कर कन्या भोज व भंडारा करवाए गए ।
अमरकंटक के अनेक वार्डो पंडित दीनदयाल चौक (नाका) , बाराती , जमुना दादर , सर्किट हाउस तिराहा , टी टी नगर प्रमुख उत्साह के केंद्र रहे ।


मूर्ति विसर्जन हेतु नगर परिषद द्वारा एक निश्चित जगह विसर्जन कुंड बनवाया गया है जन्हा नगर व दूर दराज से आई मूर्तियों को विसर्जित किया जाता है । इसके लिए नगर परिषद के कर्मचारीगण , पुलिस प्रशासन व स्वास्थ विभाग भी अपनी जिम्मेदारी में मुस्तैद रहते है । विसर्जन समयकालीन में किसी घटना दुर्घटना न हो की वजह से सभी उच्चाधिकारियों की भी नजर अमरकंटक में बनी रहती है ।
अमरकंटक में गणेश विसर्जन सैकड़ों की संख्या में हुई है जिसमे काफी दूर दूर से भी लोग गणेश प्रतिमाएं यहां पर लेकर आए है ।मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने बतलाया की विसर्जन के लिए मूर्तिया काफी दूर दूर से आती है जिसकी व्यवस्था यहां पर की जाती है प्रशासन के द्वारा अप्रिय घटना न हो , पानी में डूबने जैसी घटना न हो , वाद विवाद न हो । इन सब पर व्यवस्था के साथ नजर रखी जाती है । आगे भी दुर्गा विसर्जन का समय आने वाला है जिसकी भी तैयारी बड़ी रखी जाती है ।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*