*गुरुकुल भाटापारा के 104 छात्रों का राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सफल*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
*गुरुकुल भाटापारा के विद्यार्थियों का राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सकुशल संपन्न, जयपुर-अजमेर-पुष्कर की ऐतिहासिक संस्कृति से रूबरू हुए छात्र*
*भाटापारा, 28 अक्टूबर* गुरुकुल विद्यालय
भाटापारा द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं के 104 विद्यार्थियों के लिए 22 से 27 अक्टूबर तक आयोजित 6 दिवसीय राजस्थान शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 11 शिक्षकों एवं 1 सहायक के मार्गदर्शन में दल 22 अक्टूबर को जयपुर रवाना हुआ।
पहला दिन आमेर फोर्ट, जलमहल, राजस्थान टेक्सटाइल में लाइव ब्लॉक प्रिंटिंग, बिरला मंदिर और गोविंद देव जी मंदिर के दर्शन। होटल पिंक पर्ल चोखा पंजाब में ठहराव के दौरान बच्चों ने झूले, थ्रिल राइड्स, टॉय ट्रेन, डायनासोर पार्क, कैमल राइड, स्विमिंग पूल का आनंद लिया और कला ग्राम में मिट्टी के बर्तन बनाना व कपड़ा बुनने की कला देखी।
दूसरा दिन हवा महल, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जंतर-मंतर, तोरण द्वार और बापू बाजार का भ्रमण।
तीसरा दिन पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर बाजार और रेतीले टीलों में सैंड ड्यून्स डेजर्ट सफारी।
26 अक्टूबर को अजमेर से ट्रेन द्वारा वापसी, 27 अक्टूबर को दल सकुशल भाटापारा पहुंचा। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य, सुरक्षा और भोजन का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों ने दाल-बाटी-चूरमा, मिस्सी रोटी का आनंद लिया।
पूरी यात्रा सुरक्षित रही, किसी को कोई असुविधा नहीं हुई। सफल संचालन में प्रबंधन रौनक मूंदड़ा, उप-प्राचार्य प्रशांत सुसारी एवं सभी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
