Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही विद्युत पोल हादसे को दे रहा है निमंत्रण*

//अमरकंटक मुख्य मार्ग पर वर्षों से खड़े विद्युत पोल हादसों को दे रहे न्योता//

*संवाददाता श्रवण उपाध्याय*
—————————————————–
//अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव वेब//मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के मुख्य मार्ग पर पुलिस थाना और पेट्रोल पंप के सामने लंबे अर्से से यह सड़क के बीच खड़े तीन विद्युत पोल पिछले 7–8 वर्षों से दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं । छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे पर रोजाना सैकड़ों पर्यटक और तीर्थयात्री गुजरते हैं , लेकिन इन पोलों के कारण जानलेवा खतरा बना रहता है ।

जानकारी के अनुसार , करीब 7–8 वर्ष पूर्व नगर परिषद अमरकंटक ने हुडको कंपनी के सहयोग से लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण शुरू किया था । मगर कार्य अधूरा रह जाने के चलते ये पोल सड़क के बीच ही रह गए । बरसात और रात के समय इनकी दृश्यता बेहद कम हो जाती है , जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है ।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने लंबे समय से इस समस्या पर चिंता जताई है । उनका कहना है कि प्रशासन को तुरंत इन पोलों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करना चाहिए और अधूरा सड़क निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए । समय रहते कार्रवाई न हुई तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती है , जिससे अमरकंटक की छवि पर भी आंच आ सकती है । प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दे ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*