Global news live
करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबे

“कर्मयोगी स्व. बंशीलाल तिवारी की स्मृति का प्रथम “कर्म ही पूजा सम्मान”, दिनेश शुक्ला क़ो प्रदत्त “

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्ट सितेश तिवारी*
“कर्मयोगी स्व. बंशीलाल तिवारी की स्मृति का प्रथम “कर्म ही पूजा सम्मान”, दिनेश शुक्ला क़ो प्रदत्त “
करगी रोड कोटा – ग्लोबल न्यूज सर्वोदय साहित्य एवं कला मंच के तत्वाधान में पिछले दिनों सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “कर्मयोगी स्व. पं. बंशीलाल तिवारी की स्मृति में “उनके पुत्र सतीश कुमार तिवारी द्वारा अपने कार्य क़ो पूजा मानकर निरंतर अंतिम समय तक सक्रिय कार्य के प्रति समर्पित रहने पर,”कर्म ही पूजा “सम्मान की शुरुआत उनके 25वीं पुण्यतिथि पर की गई,तथा यह सम्मान प्रति वर्ष इसी नाम से अंचल के कार्य के प्रति समर्पित सम्मानीय क़ो देने का भी निर्णय लिया गया,स्व. बंशीलाल जी,नगर के बहुत बड़े प्रतिष्ठित संघर्ष शील बिजनेस मेन एवं साथ ही साथ समाज सेवी थे,अंचल में कई नए बिजनेस की पहली बार शुरूआत कर प्रसिद्धि प्राप्त की,समारोह में मुख्य अतिथि, साहित्य विदों, प्रसिद्ध कवियों, मंच के सदस्यों,एवं गणमान्य नागरिकों की तथा उनके परिवार की गरिमा मय उपस्थिति में, इस वर्ष का यह,”कर्म ही पूजा सम्मान “पहली बार श्री दिनेश शुक्ला जी 76वर्ष क़ो उनके कार्य के प्रति जूनून,समर्पण एवं कार्य क़ो पूजा मानकर निरंतर सक्रिय
रहने पर यह”कर्म ही पूजा “सम्मान पत्र उनकी स्मृति में प्रदान किया गया,साथ ही मंच ने कई व्यक्ति गत सम्मान भी दिए , बालगितके लिए कवि श्री देवेंद्र पुष्प,क़ो,सर्वोदय योग के लिए सतीश तिवारीक़ो , जान सर, पाल सर, एवं अन्य क़ो उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए,एवं कई संस्था क़ो, जैसे,रामचित मानस प्रचार प्रसार समिति, दक्षिण मुखी हनुमान प्रभात फेरी समिति, धर्म जागरण समिति, आदि विभिन्न संस्था क़ो अलग कटेगरी में सम्मान दिया गया, इसके पश्चात सर्वोदय पत्रिका के कविता संग्रह साझा संकलन का विमोचन भी हुआ, कार्यक्रम का संचालन प्रभा शर्मा ने किया, समारोह के मुख्य अतिथि, विष्णु अग्रवाल समाज सेवी, डॉ, रंजीत पवार, राघवेंद्र दुबे,तुलसी साहित्य अकादमी,ऐ, के. यदु सुदीर्घ हिंदी सेवी, श्री शरद यादव अक्स,प्रांतीय अध्यक्ष कृति साहित्य परिषद, सर्वोदय मंच की अध्यक्षा सोमप्रभा नूर, अन्य पदाधिकारियों मोहित साहू, एकतागुप्ता, चंद्र प्रकाश साहू देवेंद्र शर्मा, सतीश तिवारी, ज्योति श्रीवास, वीरेंद्र दास, डॉ गीतिका श्रेयांश तिवारी, विनोद गुप्ता, केशव शुक्ला आदि गणमान्य नागरिक कोटा,, बिलासपुर,रतनपुर, रायगढ़, सीपत के उपस्थिति थे,कविता पाठ एवं सभी का आभार के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा हुई,

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*