Global news live
कोरबा

*छत्तीसगढ़ फ्लाई ऐश ट्रक आनर्स एसोसिएशन ने कोरबा एन टी पी सी में बाहरी गाड़ियों के खिलाफ दिया धरना *

कोरबा ब्यूरो @प्रदेश के बाहर की गाड़ियों को ऐश परिवहन के लिए संरक्षण दे रहा कोरबा एन टी पी सी प्रबंधन?

कोरबा एन टी पी सी के शह पर अवैध रूप से प्रदेश के बाहर की गाडियां परिवहन कर रही?

छत्तीसगढ़ फ्लाई ऐश ट्रक आनर्स एसोसिएशन ने कोरबा एन टी पी सी में बाहरी गाड़ियों के खिलाफ दिया धरना ।

प्रदेश के बाहर की गाड़ियां अवैध रूप से कोरबा एन टी पी सी में ऐश परिवहन कर रही प्रबंधक की मिलीभगत?

मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 90 (7) तथा छत्तीसगढ़ मोटर वाहन नियम, 1994 के नियम 77 (3) (iii) की अवहेलना किया जा रहा है।




कोरबा:- NTPC कोरबा द्वारा राखड़ परिवहन हेतु अन्य राज्य की गाड़िया नियम विरूद्ध चलाई जा रही है जिसके विरुद्ध हमारे संगठन द्वारा NTPC कोरबा कार्यालय में कई दफा नोटिस एवं आवेदन दिया जा चूका है। उक्त कृत्य केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 90 (7) तथा छत्तीसगढ़ मोटर वाहन नियम, 1994 के नियम 77 (3) (iii) की अवहेलना में किया जा रहा है जिसके बारे में NTPC के समक्ष कई बार आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है। उक्त नोटिस/आवेदन के जवाब में NTPC द्वारा लेख किया गया है कि इस मुद्दे से उनका कोई लेना-देना नहीं है तथा सम्पूर्ण जवाबदारी वेंडर ट्रांसपोर्टर पर डाल दिया गया है। कई बार आवेदन देने के बावजूद NTPC द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी तथा आज भी बाहर की गाड़ियों को नियमविरुद्ध तरीके से NTPC द्वारा राखड़ परिवाहन के काम में इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके कारण हमारे स्थानीय कर्मचारियों (ड्राइवर, हेल्पर तथा सुपरवाइजर) तथा गाड़ी मालिकों को अत्याधिक मानसिक तथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियम विरुद्ध गाड़ियों के परिवहन से छत्तीसगढ़ शासन को भी भारी राजस्व हानि का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बाहर के वेंडरों तथा ट्रांसपोर्टरों द्वारा स्थानीय वाहन मालिकों को समय पर भुगतान भी नहीं किया जा रहा है जिसके उनको आर्थिक परेशानि का सामना करना पड़ रहा है। इसके पूर्व दिनांक 09.02.2024 को यूनियन के साथ मीटिंग में NTPC कोरबा के HOD (Ash Management) श्री आशीष वर्मा जी द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि बाहर की गाड़ियों की NTPC कोरबा से आवाजाही जल्द से जल्द बंद करवा दिया जायेगा। परंतु आज दिनांक तक बाहर की गाड़ियों की आवाजाही NTPC कोरबा के राखड़ बांध से जारी है जबकि NTPC सीपत द्वारा बाहर की गाड़ियों को आश्वासन अनुसार बंद करवा दिया गया है। चूँकि NTPC कोरबा द्वारा झूठा आश्वासन दिए जाने पश्चात कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही है इसलिए यदि दिनांक 16.02.2024 तक बाहर की गाड़ियों की आवाजाही NTPC कोरबा द्वारा बंद नहीं करवाई जाती है तो उस स्थिति में हमारी एसोसिएशन द्वारा दिनांक 17.02.2024 को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस आवेदन के जरिये माननीय के समक्ष उक्त प्रदर्शन की जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

Latest news
*यातायात शाखा में चलाया गया 'एकता वृक्षारोपण' अभियान* *भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ* *ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल* *अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात*