बिलासपुर

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक*

*ग्लोबल न्यूज भरत गुप्ता/सितेश तिवारी की रिपोर्ट*
*लोकसभा निर्वाचन 2024*

*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन*

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक*

*जिले में 16,553 मतदाता बढ़े*
बिलासपुर, 08 फरवरी 2024/लोक सभा निर्वाचन 2024 के संदर्भ में आज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण केे तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर पुनरीक्षण के पूर्व एवं पुनरीक्षण के पश्चात मतदाताओं की संख्या की जानकारी दी।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि पुनरीक्षण के पहले जिले में 14 लाख 20 हजार 2 सौ 93 मतदाता थे, जबकि पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशन की तिथि में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 36 हजार 8 सौ 46 हो गई है। इस प्रकार वर्तमान पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की संख्या में 16 हजार 5 सौ 53 की वृद्धि हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावली के अनुसार 80 वर्ष से अधिक के मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की जानकारी भी दी गई।
इसके साथ ही इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की प्रगति से भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं माकर््सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि बैठक में सम्मिलित हुए।

Latest
*विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ*