तखतपुरसंपादक हरीश चौबे

*पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने चुनाव कार्य करने से किया इंकार*

*ग्लोबल न्यूज तखतपुर ब्यूरो @
*पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने चुनाव कार्य करने से किया इंकार*

*कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में किया जवाब तलब*

*तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद नहीं बनाया चेकपोस्ट*
बिलासपुर, 21 मार्च 2024/लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य कार्य से इंकार करने पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ तखतपुर श्रीमती प्रियंका मेहता को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर उन्हें जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती प्रियंका मेहता को लोकसभा चुनाव में व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्धारित चेक पोस्ट पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तखतपुर ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि श्रीमती प्रियंका मेहता के द्वारा निर्देशों की अवहेलना करते हुए निर्धारित चेकपोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई थी। इसके अलावा उनसे इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने एसडीएम के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। श्रीमती प्रियंका मेहता का यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के प्रावधान के विरूद्ध है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है।

Latest
*अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त* *अमरकंटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 पर केस* *ब्रेकिंग न्यूज़ युवा चेहरे सूरज  को बड़ी जिम्मेदारी साहू समाज ने जताया विश्वास* *ब्रेकिंग न्यूज़ खोगसरा खाट से अस्पताल तक जच्चा बच्चा सुरक्षित* *म. प्र ब्रेकिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर प्राणघातक हमला*