करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*एक पेड़ मां के नाम पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया*

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण करते हुए की फोटो

***कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट******कोटा विधानसभा के शिवतराई स्थित गौठान परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री  प्रबल प्रताप जूदेव ने उपस्थित होकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में पीपल, नीम, अमरूद सहित कई छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता व जल-संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा –
*”एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि और अपनी माताओं के प्रति सम्मान व श्रद्धा का प्रतीक है। हर व्यक्ति यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा रोपित करे और उसकी देखभाल करे, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की नींव रखेगा। भाजपा इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कार्य कर रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान को एक जनांदोलन का रूप दें और हर गांव, हर बस्ती में पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएं।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज  भारद्वाज,जिला पंचायत सभापति निरजंन पैकरा, विकास सिंह ठाकुर  जय कुमारी जगत, मंडल अध्यक्ष भोजेश रजक, बजरंग जायसवाल,राजू सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि दुर्गेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, दया शंकर तिवारी, , बाबा गोस्वामी,प्रदीप कश्यप, राम लाल साहू, फेकू साहू ,नेम सोनी ,बृजेश साहू ,प्रीतम चौधरी,रविंद्र सिंह , कोटा एसडीएम नितिन तिवारी, जनपद सीईओ एवं क्षेत्र वासियों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को पौधों की देखभाल हेतु संकल्प दिलाया गया।

Latest news
*केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने  एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिल्हा ब्लॉक किया वृक्षार... *उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा ने लगाए पौधे* *पौध रोपण को बढ़ावा देना और सतत रक्षा करना - वीरेंद्र कुमार* *अमरकंटक में अमृत हरित महाभियान के तहत रोपे गए पौधे* *शांति कुटी आश्रम में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई आरंभ * *एक पेड़ मां के नाम पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया* *एक पेड़ मां के नाम पर किया गया वृक्षारोपण* *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों की ली गई बैठक* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया* *डॉ अतुल कुमार सोनी पीएचडी की उपाधि से सम्मानित*