बिल्हा

*नियमों का उल्लंघन, कृषि केंद्रों को नोटिस जारी*

//बिल्हा से रामविलास शर्मा की रिपोर्ट//
*नियमों का उल्लंघन, कृषि केंद्रों को नोटिस जारी*

*विक्रय पर लगाया प्रतिबंध*
बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़@ 11 अगस्त 2023/कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री (बीज, उर्वरक,एवं कीटनाशक) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उप संचालक कृषि श्री पी.डी.हथेश्वर के मार्गदर्शन में उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज निरीक्षक बिलासपुर श्री आर.एस. गौतम द्वारा तिफरा स्थित मेसर्स किसान कृषि केन्द्र में औचक निरीक्षण कर बड़ी मात्रा में कालातीत कीटनाशक पाया गया, जिसे जब्त कर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा तहत कार्यवाही की गई। उक्त फर्म को लाईसेंस निलंबन हेतु कड़ी चेतवानी भी दी गई। इसी प्रकार उर्वरक निरीक्षक बिल्हा श्री अजय सिंह द्वारा अपने क्षेत्र के विभिन्न सहकारी एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों मेसर्स रूद्र कृषि केन्द्र चकरभाठा, मेसर्स पूजा सेल्स तिफरा एवं मेसर्स सेवा सहकारी समिति बोदरी का औचक निरीक्षण किया गया एवं अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिले में अब तक कुल 396 बीज, उर्वरक, कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 37 प्रतिष्ठानों को नोटिस एवं 04 प्रतिष्ठानांे पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।

Latest
*अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त* *अमरकंटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 पर केस* *ब्रेकिंग न्यूज़ युवा चेहरे सूरज  को बड़ी जिम्मेदारी साहू समाज ने जताया विश्वास* *ब्रेकिंग न्यूज़ खोगसरा खाट से अस्पताल तक जच्चा बच्चा सुरक्षित* *म. प्र ब्रेकिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर प्राणघातक हमला*