अमरकंटक

*राममयी और देशप्रेम से परिपूर्ण रहा मिलन समारोह *

राममयी और देशप्रेम से परिपूर्ण रहा मिलन समारोह ।
मुखर वनिता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाए हुई एकत्रित – अंजना कटारे
**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़** – श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक की श्रीमती अंजना कटारे ने बताया की मुखर वनिता समूह द्वारा रविवार को बुढार के अतिराज वाटिका में समूह का एक मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया था जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई और अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के गरिमामयी आयोजन पश्चात यह आयोजन रख सभी महिलाए मिलन का आयोजन किया गया जिसमे पूरा वातावरण राममयी बना रहा और देशप्रेम भक्ति गीत , भजन , नाच गाकर बड़े उल्लास और आनंद के साथ पूरा मुखर वनिता समूह राममय तथा देश प्रेम में डूबा रहा । कार्यक्रम के आयोजन से सभी महिलाए बड़े ही आनंद का अनुभव किए और एक दूसरे से मिलन हुआ ऐसा प्रसन्नता जाहिर की । समारोह के मध्य राम जानकी झांकी भी बनाई गई थी जिसमें महिलाए ही राम सीता भेष बन कर झांकी (झूला) में विराजमान हो उल्लास और हरसोल्लास के वातावरण में भजन गीत गाकर आनंद उठाए साथ ही जय श्रीराम , भारत माता की जय , जयघोष कर जोश में सभी डूबे रहे ।
इस आयोजन को मुख्य रूप से बूढ़ार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सराउगी , श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी , श्रीमती अंजु सिंह , पूर्व पार्षद अमरकंटक श्रीमती अंजना कटारे , श्रीमती श्वेतांजली पाठक , आदि सैकड़ों महिलाओ के सहयोग से यह आयोजन आनंदमय और उल्लास से भरपूर राममयी , देशप्रेम परिपूर्ण जैसा वातावरण से ओत प्रोत मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ ।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*