अमरकंटक

*अमरकंटक में अयोध्या में 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व नगर में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान**

अमरकंटक में अयोध्या में 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व नगर में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान ।
**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़ – श्रवण उपाध्याय **
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में नगर परिषद व अन्य संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन प्रातःकाल नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है ।
22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व नगर में स्वच्छता अभियान नगर परिषद द्वारा तथा आज प्रातः हायर सेकंडरी स्कूल अमरकंटक के वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र तिवारी जी के सानिध्य में बच्चो द्वारा मां नर्मदा मंदिर क्षेत्र , स्नान घाट में सफाई किया गया तथा शुक्रवार को सरस्वती उच्चतर विद्यालय द्वारा कल स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा जिसमे बच्चे और आचार्यों द्वारा नर्मदा तट , मंदिर क्षेत्र में किया जाएगा , यह जानकारी स्कूल प्राचार्य बी के शर्मा ने दी ।
स्वच्छता के साथ ही साथ नगर में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मां नर्मदा मंदिर में लाईटिंग से सजावट प्रशासन द्वारा कराया जा चुका है ।
अमरकंटक में 15 जनवरी से सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम धार्मिक न्यास एवम धर्मस्व विभाग द्वारा 17 तक प्रतिदिन संध्या कालीन राम पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां कार्यक्रम चलाया गया ।
अमरकंटक में रोजाना उत्सव सा माहौल बना हुआ है जो की 22 जनवरी तक अनेक स्वरूपों पर किया जा रहा है । शासन प्रशासन , साधु संत , नर्मदा मंदिर पुजारीगण और जनता जनार्दन के साथ कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में चार चांद लग रहा । स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते , उपयंत्री देवल सिंह , एकाउंटेंट चैन सिंह मंडलोई , राजस्व प्रभारी मनीष विश्वकर्मा , सफाई प्रभारी मदन सिंह व सफाई कर्मचारीगण, पार्षद दिनेश द्विवेदी , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , पंडित नीलू महाराज , वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र तिवारी , स्कूली बच्चे , पत्रकार आदि स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेकर नगर को स्वच्छ बनाने में अपना अपना सहयोग प्रदान कर रहे ।

Latest
*एक माह तक शिवमय बनी रही पवित्र नगरी* *बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा* *अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा* *रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान  कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र* *NEET, MBBS में चयनित योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव* *लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग* *लखनऊ में सावन की फुहारों के बीच सजा तीज का जश्न नृत्य गीत और खेलों से झूमा आलमनगर* *गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार*