अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के वार्ड 02 में मिनी स्मार्ट सिटी की जर्जर सड़क बनी मुसीबत,प्रशासन मौन *

**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड 02 में बनी मिनी स्मार्ट सिटी सड़क की आज इतनी ज्यादा दयनीय स्थिति है कि कुछ कहना ठीक नहीं । “मिनी स्मार्ट सिटी” के सपनों को ढोती अमरकंटक नगर की सड़कों की वास्तविकता कुछ और ही बयां करती है । नगर के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित यह सड़क किनारे  स्कूली बच्चों और बच्चियों का हॉस्टल भी स्थित है , जिन्हें भी पैदल चलने में भारी दिक्कत उठानी पड़ती है । यह जर्जर सड़क अनेक वार्ड और नगर को स्टेट हाईवे से जोड़ती भी है । इस प्रमुख मार्ग पर चलना लोगों के लिए रोज़ की चुनौती बन गई है।
स्थानीय रहवासियों की पीड़ा स्पष्ट है – बार-बार की शिकायतों के बावजूद भी प्रशासनिक उदासीनता बनी हुई है । नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदारों ने केवल लीपापोती कर खानापूर्ति की है । परिणामस्वरूप  पहली ही बारिश में सड़क की ऊपरी परतें उखड़ गईं और पूरे मार्ग में कीचड़ एवं गड्ढों का रूप धारण कर लिया है ।
इस मार्ग से प्रतिदिन नन्हे स्कूली बच्चे, बुजुर्ग नागरिक और अस्पताल जाने वाले मरीज गुजरते हैं । उनके लिए यह सड़क अब एक त्रासदी बन चुकी है । गड्ढों की भरमार और हर कदम पर फिसलन संभावित दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है ।
इसी तरह मुख्य मार्ग होते हुए कपिलधारा जाने पर अनेक जगह सड़को पर गहरे गड्ढे है जो दुर्घटना के कारण भी बन सकता है ।

चिंताजनक बात यह है कि वार्ड दो में बनी सड़क “मिनी स्मार्ट सिटी अमरकंटक योजना” के अंतर्गत बनाई गई थी  जिसका उद्देश्य शहर को सुविधाजनक एवं सुरक्षित बनाना था । परंतु समय पर देखरेख के अभाव ने इस महत्वाकांक्षी योजना की साख पर गहरा आघात किया है ।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग को तत्काल मरम्मत कर कार्यवाई की जाए , वह भी उच्च गुणवत्ता के साथ ।वार्ड वासियों का कहना भी है कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई भी करनी चाहिए , ताकि भविष्य में इस प्रकार की योजनाएं केवल कागजों में सीमित न रह जाएं ।

Latest
*कोटा जनपद पंचायत कार्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बदहाली* *पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं* *ब्रह्माकुमारीज की शिक्षक दिवस पर परिचर्चा आज शाम 4 बजे* *दतरेंगी में 7 कार्यों की सौगात शिवरतन बोले- अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा लाभ* *सच लिखने पर मुकदमे  BMF का ऐलान  29 नवंबर को बंद रहेगी कलम लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्र... *नरियरा में मेधावी छात्राओं का सम्मान* *सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान* *मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* *फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की*