
**अमरकंटक प्रवास पर एम पी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान**

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ अमरकंटक पहुंचे
//अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय//
अमरकंटक मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व साथ उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान रात्रि आठ बजे पहुंचे अमरकंटक ।
अमरकंटक के पंडित दीनदयाल चौक पर भाजपा के कार्यकर्ता गुदुम की धुन के साथ पुष्प वर्षा , माला पहनाकर , लाडली बहनों ने गले मिल उनका स्वागत बंदन किया । कुछ कार्यकर्ता इसके पूर्व कबीर चबूतरा तिराहे पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया । सभी भाजपा कार्यकर्ता , नगर के नागरिकगणों से मिलने के बाद पंडित दीनदयाल चौक से सीधे जैन मंदिर होते हुए हाली डे होम गेस्ट हाऊस पहुंचे आज की रात्रि विश्राम करेंगे । वन्हा पर भी पुनः कार्यकर्ताओ की टोली से भेंट मुलाकात की ।
सुबह नर्मदा मंदिर पहुंच विधि विधान से उद्गम स्थल पर पूजन अर्चन करेंगे । मंदिर दर्शन , प्रांगण परिक्रमा के बाद वृक्षारोपण स्थलों का भ्रमण के अलावा अन्य जगहों का भी भ्रमण करेंगे । इसके बाद पुष्पराजगढ़ मार्ग से आगे जाने की इच्छा
अमरकंटक चौराहे पर जब पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा तब कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ और लाडली बहनों की संख्या खूब रही । कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा बहनों ने पुष्प भेंट कर दुख भी प्रगट कर आंखों में आसूं भर आए । भांजिओ के मामा , बहनों के भाई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गले लगाकर सभी को ढाढस बंधाया और वो स्वतः भावुक भी हो गए । कहा की प्यार का रिश्ता कभी टूटने नही दूंगा । भांजे भांजियो ने मामा जी को आई लव यू मामा जी कह आवाज लगायी मामा ने कहा हम हमेशा आपके साथ हूं अभिवादन स्वीकार किया और यह प्यार का रिश्ता कभी टूटने नही दूंगा ।
दो दिवसीय प्रवास पर अमरकंटक पहुंचे है और रात्रि विश्राम हाली डे होम में
सुबह नर्मदा मंदिर दर्शन , भ्रमण
आज मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी , अध्यक्ष रामलाल रौतेल , सुदामा सिंह , हीरा सिंह श्याम , रवि राठौर , नंदकुमार राठौर, राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी , चंद्रिका द्विवेदी , अर्जुन सिंह परस्ते , नरेश मिश्रा , रोशन पनारिया , अभिषेक द्विवेदी , दिनेश द्विवेदी , सूरज साहू , छोटू सिंह , सोनू जैन , श्रीमति बविता सिंह , ओम प्रकाश अग्रवाल , कन्ना नायक , गजानंद मरावी , विश्वनाथ सिंह , राजा सरौगी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच पुष्प गुच्छ से स्वागत किए ।
