Global news live
करगी रोड कोटा

*कन्या शाला में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम*

*कन्या शाला में मतदाता जागरूकता, छात्राओं द्वारा मातापिता को पोस्ट कार्ड लेखन, एवं मानव श्रृंखला बनाकर शत – प्रतिशत मतदान का आह्वान व सन्देश*
*करगीरोड, कोटा :* शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के नेतृत्व एव मार्गदर्शन तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता के संचालन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय बद्ध कार्यक्रम अनुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-शत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत संस्था की 500 से अधिक छात्राओं ने अपने माता-पिता को एवं सभी वयस्क मताधिकार प्राप्त अपने परिवार को पोस्टकार्ड लेखन अभियान चला कर शत प्रतिशत मतदान हेतु आह्वान करते हुए पत्र लिखा साथ ही “शत-शत मतदान बिलासपुर जिले का अभिमान” के संदेशों के साथ एक विशाल मानव श्रृंखला “वोट” का निर्माण कर मतदाता जागरूकता हेतु अपना संदेश दिया ।
इस अभियान में माता-पिता द्वारा अपने बच्चों को एक शपथ पत्र प्रदान किया जिसमें भी अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करने हेतु शपथ लिया।
प्राप्त शपथ पत्र को जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्देशानुसार संग्रह कर जमा किया जा रहा है।
पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता एवं जागरूकता मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रामबाबू गुप्ता व्याख्याता के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, व्याख्याता गण श्री जी. एस. केसर, श्री व्ही. एन. पालके, श्रीमती अर्पणा लाल, डॉ आर. बी. गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्रीमती निर्मला बंजारे, श्री मनोज श्रीवास,श्रीमती रक्षा दुबे, श्री राकेश शर्मा , सुश्री पद्मिनी सिंह, श्री रमेश सिंह, श्री अजीत गेरा, श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, श्री पंकज गंधर्व , श्री ओंकार गुप्ता, श्री रमऊ सिंह, श्रीमती शशि कश्यप, श्रीमती रामकुमारी यादव, श्री अजीत यादव, श्रीमती मोहनमती, श्रीमती आरती केवट एवं शाला परिवार के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Latest news
*डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम* *भाटापारा के छात्र जतिन वर्मा ने जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री*