अमरकंटक

* अनूपपुर जिले की श्रद्धा बियानी आर्किटेक्ट इंजीनियर के मास्टर
डिग्री के लिए लंदन में हुआ चयन*

*ग्लोबल न्यूज अमरकंटक*

अमरकंटक के कल्याणिका स्कूल से अध्यन कर की थी 12वी पास ।।

**अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**

होनहार विद्यार्थियों की अनूपपुर जिले में भी कमी नहीं है।बस लग्न हो तो विद्यार्थी अपने शहर,अपने माता-पिता,अपने गुरुजनों का नाम रोशन करने में कोई कमी नहीं रखते।
बिल्डर और कॉलोनाइजर स्वामी विवेकानंद स्मार्ट सिटी अनूपपुर विवेक बियानी,जयश्री बियानी की पुत्री कुमारी श्रद्धा बियानी ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया की आज अनूपपुर जिला अपने आप में गर्व महसूस कर रहा है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन में आर्किटेक्ट इंजीनियर के मास्टर की डिग्री लेने के लिए पूरे भारत से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है।जिसमें मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से कुमारी श्रद्धा बियानी का चयन किया गया है।जो की आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग मास्टर्स की डिग्री लेने के लिए लंदन रवाना हो गई।
ज्ञातव्य हो कि आर्किटेक्ट इंजीनियर के लिए यह दुनिया की नंबर वन रैंकिंग की कॉलेज हैं जहां कुमारी श्रद्धा बियानी को एडमिशन मिला है।
कुमारी श्रद्धा बियानी की प्राथमिक शिक्षा संत तुलसी मॉडल स्कूल अनूपपुर में हुई।इसके बाद कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन स्कूल अमरकंटक में 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है जहां वह प्रथम स्थान पर रही है।इसके बाद एनआईटी रायपुर में आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग की पढ़ाई पुरी की यहां पढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।एनआईटी रायपुर में पढ़ाई पूर्ण करने के बाद हैदराबाद में 2 वर्ष पढ़ाई पूरी की।इसके बाद मास्टर्स की डिग्री के लिए विश्व के सबसे बड़े कॉलेज में एडमिशन मिल जाना अनूपपुर जिले ही नहीं वरन पूरे विंध्य एवं प्रदेश के लिए गौरव की बात है।यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन में अब तक क्षेत्र से कोई भी अध्ययन के लिए नहीं गया था।
पूरे विश्व के सुपर 40 स्टूडेंट को एडमिशन प्राप्त होता है जिसमें भारत के 2आर्किटेक्ट इंजीनियर को एडमिशन मिला है।जिसमें मध्यप्रदेश से कुमारी श्रद्धा बियानी का नाम आया है यह अनूपपुर जिले के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।
कुमारी श्रद्धा बियानी के दादा अशोक बियानी क्षेत्र के बड़े ठेकेदार रहे हैं।दादी किरण बियानी विभिन्न संस्था की अध्यक्ष और संत तुलसी मॉडल स्कूल की भी अध्यक्ष है।,

Latest news
*बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों की ली गई बैठक* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया* *डॉ अतुल कुमार सोनी पीएचडी की उपाधि से सम्मानित* *पर्यावरण के साथ लोगों का खिलवाड़ पेड़ों पर किले ठोक कर लगाया जाता है बोर्ड* *माध्यमिक शाला बिटकुली में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न* *लोकबंद  अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार * *गंज स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव व न्योता भोज का कार्यक्रम* *भाटापारा सेमरिया मार्ग के लिए 13 करोड रुपए की स्वीकृति शिवरतन की पहल पर* *नगर पालिका परिषद द्वारा कर्मचारियों को रेनकोट वितरण* *पूजा अर्चन के साथ संपन्न हुई पौधारोपण कार्यक्रम*