Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संत गुरु घासीदास बाबा की शोभायात्रा का विधायक ने कांग्रेस जनों के साथ किया स्वागत*

***ग्लोबल न्यूज भाटापारा से जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****क्षेत्र की खुशहाली के लिए विधायक इन्द्र साव ने बाबा से मांगा आशीर्वाद*

*संत गुरु घासीदास बाबा की शोभायात्रा का विधायक ने कांग्रेस जनों के साथ किया स्वागत*

भाटापारा 20/ दिसंबर संत बाबा गुरु घासीदास बाबा की 268 वी जयंती पर प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा का कांग्रेस जनों ने विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक
साव ने जैतखंभ और बाबा के चित्रों पर नारियल फूल चढ़ा कर पूजा अर्चना करते हुए पूरे क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।
        इस अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी बाबा की 268वीं जयंती मना रहे हैं, ताकि बाबा के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प ले सकें। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपनी साधना और तपस्या के बल पर पूरे मानव समाज को एकता के सूत्र में बांधा। छूआछूत की भावना को दूर करते हुए सर्व समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाबा ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आप सभी उनके संदेशों का अनुकरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ें।
विधायक श्री साव ने आगे कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया, मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया। सब को साथ लेकर चलना बाबा का संदेश था और इसी संदेश को सर्व समाज अपना रहा है।
               इसके पूर्व प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा मिनी माता भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में बाहर व आसपास के गांवों के लोग काफी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में युवाओं ने शौर्य प्रदर्शन किया, वही पंथी नृत्य ने सबका मन मोह लिया। लगभग 1 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान समाजजन हाथों में शवेत ध्वजा लिए आगे – आगे चल रहे थें। वही आधा दर्जन डी.जे. धुमाल के पीछे – पीछे समाज के युवा, लड़की- लड़के, बुजुर्ग जय सतनाम का नारा लगाते हुए पंथी नृत्य के साथ बाजे – गाजे की धुन में थिरकते चल रहे थे। कलाकारों ने पंथी नृत्य में गुरू घासीदास बाबा के चरित्र का गुणगान किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए वापस मिनी माता भवन में आकर सम्पन्न हुई।
      विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के पास शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में ईश्वर सिंह ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता,पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव,राजकुमार शर्मा,मोहन केशरवानी,संतोष सोनी,शेखर चक्रधारी,आलोक मिश्रा,सीरीज जांगड़े, भूलूं राम कुर्रे,दीपक निर्मलकर,मुकेश साहु,प्रमिला साहु,संजय बघेल, जित्तू शर्मा, महेंद्र साहू,मनमोहन कुर्रे,राजेंद्र वर्मा,गुड्डा मानिकपुरी,कीरत वर्मा, शेषनारायण यदु,राजदीपक पांडेय,हीरा नामदेव,राजा तिवारी,हरीश लहरे,मोहन निषाद,ईश्वर सेन,निर्मला कोशले,शशांक चौबे, किशन रात्रे सहित काफी बड़ी तादाद में कांग्रेस जन और समाज के लोग शामिल थे।

Latest news
*अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन*