Global news live
अमरकंटक

*नवोदय विद्यालय अमरकंटक के कैडेट्स ने चलाया पुनीत सागर अभियान *


*अमरकंटक -ग्लोबल न्यूज लाइव*
7मध्य प्रदेश इंडिपेंडेंट कंपनी , एनसीसी शहडोल के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश चौहान के निर्देशन में एवं प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक एच के मीना के मार्गदर्शन में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी महेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय अमरकंटक के 38 कैडेट्स ने नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने के लिए एक जन जागरूकता रैली का आयोजन कर विद्यालय से निकल कर नगर से होते हुए रामघाट पहुंच वन्हा पर बाहर फैले प्लास्टिक थैलियो को हटाने का कार्य किया।
पुनीत सागर अभियान की शुरुआत एनसीसी ने 1 दिसंबर 2021 को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समुद्री तटो, नदियों, तालाबों को प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थ से साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में शुरू किया था।
इस कार्यक्रम में अमरकंटक के दो सम्मानित नागरिक उमाशंकर(मुन्नू) पांडे एवं श्रवण उपाध्याय ने सम्मिलित होकर कैडेट्स एवं स्थानीय लोगों से मां नर्मदा को स्वच्छ रखने की अपील की ।

Latest news
*स्वास्थ्य संयोजक संघ ने सेवा भाव के साथ मनाई 12वीं वर्षगांठ* *अमरकंटक में होली के लिए शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न* *1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन* *वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन * *कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया* *एनएचएम कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर जताई नाराजगी* *संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं* *राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धो...