Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट


भाटापारा 28 फरवरी/होली महापर्व की पूर्व संध्या पर इस वर्ष भाटापारा उमंग एवं उल्लास से भरे भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है एवं व्यंजन मेला एवं हाट बाजार के रुप मे कान्यकुब्ज भवन पुष्प मंगलम मे जिसकी विराट छटा बिखरेगी,अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस महाआयोजन मे एक ओर जहां होली महापर्व के मद्देनजर व्यंजनों की बहार नजर आयेगी वहीं रंगोत्सव के लिए रंग गुलाल पिचकारी के स्टॉल भी सजे हुए नजर आयेंगे,इसके अलावा अन्य विविध तरह के पकवानों से सजे इस मेला मे कलाकृति से जुड़े सामाग्री के साथ ही विविध वस्त्र ज्वैलरी की मनोरम झांकी भी हाट बाजार के रुप मे नजर आएगी,इसके अलावा विविध तरह की रचनात्मक गतिविधियां एवं मनोरंजन से जुड़े आयाम भी व्यजन मेला एवं हाट बाजार की शोभा बढ़ाएंगे।आयोजन मे विशिष्टजनों की  उपस्थिति के साथ ही समस्तजनों की व्यापक भागीदारी की संभावना है,सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक आयोजित होने वाले व्यंजन मेला एवं हाट बाजार मे अधिक से अधिक भागीदारी का आव्हान समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया है। उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी ममता दीवान एवं सरितारानी शर्मा द्वारा दिया गया।

Latest news
*1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन* *वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन * *कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया* *एनएचएम कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर जताई नाराजगी* *संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं* *राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धो... *अमरकंटक में ठंड की एक बार फिर दस्तक* *प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन*