Global news live
Uncategorized

*कोटा नगर पंचायत के कर्मचारियों के आगे नतमस्तक है सीएमओ कार्यवाही करने के बजाय?

*कोटा ग्लोबल न्यूज* नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते वार्ड क्रमांक 11 गौरी शंकर सिद्ध हनुमान मंदिर के पास वाली नली लगभग 6 माह से सफाई नहीं की गई एवं नाली के ऊपर प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले के द्वारा अपना बिल्डिंग मटेरियल डालकर उसे पाट दिया गया कई बार मौखिक शिकायत करने के बाद भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक एवं बसंत चौकसे सफाई सुपरवाइजर को बोलने के बाद भी आज तक नाली की सफाई नहीं की गई जबकि इस समय पूरे नगर में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है जबकि सफाई का ठेका बिलासपुर के ठेकेदार के द्वारा लिया गया है ना तो ठेकेदार यहां पर आता जिसके चलते सफाई सभी वार्डों की चरमरागई है नगर पंचायत का उदासीन रवैया यहां कई वर्षों से जमे कर्मचारियों की वजह से सारी व्यवस्था ठप पड़ी है । इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस,एस, खूंटे से बात करने पर उन्होंने बताया कि 2 ,4 दिन में व्यवस्था को दुरुस्त कर दी जाएगी अभी सफाई कर्मचारी काम पर काम आ रहे हैं। इसी संबंध में हमने आपातकालीन अध्यक्ष पार्षद जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर सफाई ठेकेदार को ठेका रद्द करने का निर्णय के संबंध में एवं साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी ।मैं स्वयं वार्डों में घूम कर सभी व्यवस्था को दुरुस्त कर रहा हूं।

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*