
*नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेंड्रा का उन्नयन कर दोनों को बनाया गया नगर पालिका परिषद*
*3गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 05 सितंबर 2023/ जनसुविधाओं और प्रशासनिक विकेंदीकरण के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाया गया है। इसके साथ ही जनाकांक्षाओं के अनुरूप नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेंड्रा का भी उन्नयन कर दोनों को नगर पालिका परिषद बनाया गया है। इस आशय की अधिसूचना छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 14 अगस्त 2023 को जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के तहत नगर पचायत गौरेला की सीमा ही नगर पालिका परिषद गौरेला की सीमा और नगर पंचायत पेंड्रा की सीमा नगर पालिका परिषद पेंड्रा की सीमाएं होंगी।
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा की 6 में विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अधिसूचना की जानकारी कलेक्टर कार्यालय और प्रभावित क्षेत्रों में चस्पा करने तहसीलदार पेंड्रारोड एवं पेंड्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला एवं पेंड्रा और मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नगर पंचायत गौरेला एवं पेंड्रा को 4 सितंबर 2023 को परिपत्र जारी कर दिया है।