अमरकंटक

*पर्यटकों को भा रही है अमरकंटक की सुंदर वादियां*



लगातार बढ़ रहा है अमरकंटक में देश-विदेश से पर्यटकों का आना

*अमरकंटक – ग्लोबल न्यूज*

19 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्‍ठ के निर्देशानुसार और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अनूपपुर के नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री चन्द्रप्रकाश पटेल के निर्देशन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का सतत क्रियान्वयन धरातल पर दिखने लगा है | मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे कि महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल योजना अंतर्गत मुख्य स्थानों में महिलाओं की जनभागीदारी, देव प्रसाद योजना, स्वदेश दर्शन योजना, रिस्पोंसिबल टूरिज्म अंतर्गत होमस्टे निर्माण आदि द्वारा पयर्टन स्थल एवं पवित्र धार्मिक नगरी अमरकंटक के सभी स्थलों का बेहतर रख रखाव विशेष कर रामघाट और मुख्य नर्मदा मंदिर, कल्चुरी मंदिर समूह, साथ ही प्राकृतिक सौन्दर्य से ओत-प्रोत सुन्दर वादियाँ – दूधधारा, कपिलधारा और शम्भूधारा जल प्रपात, सोनमुड़ा और माई की बगिया का सुन्दर दृश्य पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है | सुदूर क्षेत्रों से आने वाले नर्मदा परिक्रमावासियों के साथ-साथ पहाड़ों का लुत्‍फ उठाने आए सैलानियों के लिए भी अमरकंटक एक बेहतर और यादगार यात्रा अनुभव देने वाला स्थान है | मानसून ख़त्म होते ही अमरकंटक में सभी प्रान्तों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों का आना भी शुरू हो जाता है जो कि दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहा है, हालाँकि अमरकंटक में पूरे साल पर्यटकों का आगमन लगा ही रहता है | हाल ही में नागपुर और जयपुर से आए महिला पर्यटकों के ग्रुप ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “अमरकंटक की मनोरम पहाड़ियों का दृश्य अलौकिक है, इस देव भूमि में आने के बाद बहुत ही अच्छा और सुरक्षित महसूस होता है” तो बहुत से पर्यटक ऐसे भी मिले जो साल में एक बार अमरकंटक जरुर आते हैं | वैसे अक्टूबर से फरवरी माह अमरकंटक घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है |

Latest
*अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा*