भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली बाइक रैली*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा ने  भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली बाइक रैली*

भाटापारा 1 मई/ ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मउत्सव  के पावन पर्व के उपलक्ष में युवा विप्र समाज भाटापारा के द्वारा
मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के निवासरत विप्र परिवारो एवं अन्य समाज के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था की गई। भगवा झंडे के साथ भजन,कीर्तन, गायन, वादन करते हुए बाजे गाजे सहित यात्रा नाका नंबर 1 से, फव्वारा चौक, राम सप्ताह चौक,  बस स्टैंड चौक,  टॉकीज लाइन, होते हुए कुंदन भवन पहुँची।जहाँ आराध्य देव की पूजा अर्चना आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
तत्पश्चात युवाओं को संबोधित करते हुए युवा अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से परोपकारी रहा है। समाज कल्याण की भावना से निरंतर लोगों का मार्गदर्शन करता रहा है। इसलिए ब्राह्मण को हमेशा त्याग,बुद्धि विवेक को ध्यान में रखकर आचरण करना चाहिए । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  दिनेश उपाध्याय,राजकुमार शर्मा,छगन शर्मा, रमेश तिवाड़ी,घनश्याम शर्मा, हर गोपाल शर्मा, संतोष पुरोहित,देवेंद्र भृगु,जय शर्मा,सुनील दुबे,महेश उपाध्याय,विजय पांडेय,लछु शर्मा,निक्की शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, सौरभ शर्मा, राजा तिवारी,मोहन तिवारी, रौशन मिश्रा,रूपेश तिवारी,गोपाल शर्मा,निर्मल शर्मा,शैलेश दवे, विनय उपाध्याय,चंदा चौबे, साकेत उपाध्याय, बिहारी जोशी , रजत शर्मा, प्रसून शर्मा आनंद शर्मा, प्रमोद तिवारी,राहुल जोशी,अभिषेक मिश्रा, अमितेश शुक्ला,आशीष टोडर,आकाश उपाध्याय,आदित्य शर्मा,मयंक शर्मा ,सृजन शर्मा,प्रेम ओझा ,श्लोक शर्मा,अरिहंत सेवाका सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति  भी उपस्थित रही।

Latest news
*69वीं शालेय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन* *धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला *