Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नगर पालिका एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**नगर पालिका एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों का आज से प्रशिक्षण हुआ शुरू, 6 हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारी होंगे शामिल*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन दीपक सोनी के निर्देश में आगामी नगर पालिका एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रथम चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है। जिसमें दो दिनों में कुल 6097 अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण में किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को दिए हैं। उक्त प्रशिक्षण नगरीय निकायों में आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम पं. चक्रपाणि शुक्ल विद्यालय बलौदाबाजार 160, गजानंद अग्रवाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा 320,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल सिमगा में 80,बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी 80,पी एम  शासकीय हाई स्कूल, लवन 80, स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल 80,शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल टुण्डरा 80 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहांसी में भी 80 अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल बलौदाबाजार में 1735, स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी 978, पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा 780, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल सिमगा 1035, कसडोल अंतर्गत डी ए वी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छरछेद 1569 में शामिल होंगे।

Latest news
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन*