Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में प्राकृतिक की सफेद चादर का संतों ने लिया आनंद*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में फिर जमी ओस की सफेद चादर , संतों ने लिया प्रकृति का आनंद

अमरकंटक — मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में शीत ऋतु का असर लगातार देखने को मिल रहा है । 6 दिसंबर 2025 को पहला पाला (बर्फ) जमा था उसके बाद एक बार फिर बुधवार 17 दिसंबर 2025 की सुबह अमरकंटक की धरती पर जमी हुई ओस की सफेद परत दिखाई दी ।

प्रातःकाल खुले मैदानों , नर्मदा तट एवं घास के मैदानों में चारों ओर सफेदी छाई रही , जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर से ढका हुआ प्रतीत हुआ । इस मनोरम दृश्य ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ संत-महात्माओं को भी आकर्षित किया ।

सुबह भ्रमण के दौरान शांति कुटी आश्रम के स्वामी श्रीमहंत रामभूषण दास जी महाराज , कामदगिरि सेवा आश्रम के संत अखिलेश्वर दास जी महाराज तथा परमहंस धारकुंडी आश्रम के लवलीन बाबा महाराज ने जमी हुई ओस की परत पर पैदल भ्रमण किया और प्रकृति के इस अद्भुत नजारे का भरपूर आनंद लिया ।

संतो का कहना था कि दिसंबर के अंत में और जनवरी के प्रारंभ में कड़ाके की ठंड पड़ती ही पड़ती है । अमरकंटक का तापमान नीचे माइनस एक या दो तक नीचे लुढ़क जाता है । संतो ने यह भी बताया कि आज का तापमान न्यूनतम 02 से नीचे रहा और अधिकतम तापमान दिन का 20 डिग्री रहा ।

नर्मदा तट एवं मैदानी क्षेत्रों में जमी ओस की सफेद परत ने अमरकंटक की सुंदरता को और अधिक बढ़ा दिया । ठंड बढ़ने के साथ ही ऐसे दृश्य पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं ।

Latest news
*भाटापारा के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात* *ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव जावेद खान बनाए गये* *अमरकंटक में मूसलाधार बारिश से बह गए हजारों नारियल  व्यापारियों को भारी नुकसान* *अमरकंटक पवित्र नगरी में उपेक्षित रही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती* *अमरकंटक में नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा नर्मदा नदी से बारिश में बहकर आया कचरा निकाला गया* *अमरकंटक में अधिमास ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब*
*भाटापारा वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर को सौंपी गई बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी* *आस्था के सर्वोच्च पायदान पर गौवंश है विराजमान* *आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह*