Global news live
पंखाजूर

*बीएसएफ भुस्की,178 बीएन बीएसएफ द्वारा किया गया सराहनीय कार्य*



“बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट “

“पखांजूर–ग्लोबल न्यूज़ “

आज दिनांक 24/08/2023 लगभग 10,35 बजे दो नागरिक, महेश्वर नस्कर (उम्र- 44 वर्ष) ग्राम-पीवी-34, थाना-बड़गांव और रजक मुजुमदार (उम्र 30 वर्ष) ग्राम- पीवी-25, थाना पखांजूर, जिला-कांकेर (छ.ग.) (बड़गांव वन विभाग में दैनिक आधार सुरक्षा गार्ड के तौर पे कार्यरत था।जो कि आमने सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांकएमएच-33-के-0751 से बड़गांव से दुर्गकोंदल जा रहे थे। अचानक एसएच-25 रोड बीएसएफ पोस्ट भुस्की से लगभग -1.2 किलोमीटर दूरी पर बाइक एक-दूसरे से टकरा गई। रजक मुजुमदार के सिर में गंभीर चोट आई और महेश्वर नस्कर के पैर की फीमर हड्डी टूट गई। किसी नागरिक ने घटना की जानकारी सीओबी भुस्की को दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत बीएसएफ पोस्ट भुस्की के जवान नर्सिंग सहायक के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और दोनों घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी दुर्गकोंदल पहुंचाया तथा आगे सीएचसी दुर्गकोंदल द्वारा जिला अस्पताल कांकेर के लिए रेफर किया गया। बीएसएफ जवानों अपने कार्य को करने के साथ ही सामाजिक दायित्व को भी बखूबी निभाती आई है। बीएसएफ का यह कार्य समाज के किए एक आदर्श है।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*