Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात: शहर में बनेगा हाइटेक 250 सीटर नालंदा परिसर, राज्य शासन ने दी ₹441.49 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति*

भाटापारा 2 जून/
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान के अंतर्गत भाटापारा सहित प्रदेश के 5 नगरीय निकायों में 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी व अध्ययन केंद्र निर्माण कार्य के लिए कुल ₹2207.38 लाख बाईस करोड़ सात लाख अड़तीस हजार रुपये मात्र की भव्य प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है इस आदेश के तहत नगर पालिका परिषद भाटापारा को नालंदा परिसर के निर्माण के लिए विशेष रूप से ₹441.49 लाख चार करोड़ एकतालीस लाख उनाचस हजार रुपये की राशि अनुशंसित कर स्वीकृत की गई है।छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1911 के नियमों के तहत जारी इस स्वीकृति से अब भाटापारा के छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को पढ़ाई के लिए सर्वसुविधायुक्त, आधुनिक और शांत वातावरण वाला एक बड़ा केंद्र नालंदा परिसर अपने ही शहर में मिल सकेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य इस ऐतिहासिक सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने राज्य सरकार का आभार जताया और शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा
भाटापारा के इतिहास में आज का दिन हमारे छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। शहर में एक सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक लाइब्रेरी नालंदा परिसर की मांग लंबे समय से की जा रही थी। हमारे बच्चे उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, CGPSC, बैंकिंग, रेलवे आदि) की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख करते थे, जिससे उन पर और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता था।
राज्य शासन द्वारा भाटापारा के लिए ₹441.49 लाख की इस भारी-भरकम राशि की स्वीकृति मिलने से अब हमारे शहर के भीतर ही 250 सीटों की क्षमता वाला भव्य ‘नालंदा परिसर’ बनकर तैयार होगा। यहाँ युवाओं को न केवल देश-दुनिया की बेहतरीन किताबें और ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी, बल्कि पढ़ाई का एक शानदार माहौल भी मिलेगा। मैं इस संवेदनशील और विकासपरक फैसले के लिए माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव  माननीय वित्त मंत्री  ओ पी चौधरी माननीय सांसद  बृजमोहन अग्रवाल  एवं पूर्व विधायक माननीय  शिवरतन शर्मा  का भाटापारा की पूरी जनता और युवा शक्ति की ओर से सहृदय धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ मैंभाटापारावासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि यह परिसर हमारे नगर की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक गर्व का प्रतीक बनेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि इस भवन की एक-एक ईंट में उत्कृष्टता और जनसेवा की भावना समाहित हो इस नालंदा परिसर के निर्माण से भाटापारा और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में शहर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन होगा

संगठन में जोड़ने के लिए संपर्क करें
Latest news
*भाटापारा के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात* *ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव जावेद खान बनाए गये* *अमरकंटक में मूसलाधार बारिश से बह गए हजारों नारियल  व्यापारियों को भारी नुकसान* *अमरकंटक पवित्र नगरी में उपेक्षित रही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती* *अमरकंटक में नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा नर्मदा नदी से बारिश में बहकर आया कचरा निकाला गया* *अमरकंटक में अधिमास ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब*
*भाटापारा वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर को सौंपी गई बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी* *आस्था के सर्वोच्च पायदान पर गौवंश है विराजमान* *आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह*