अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में बदहाल सड़क: क्रीड़ा परिसर–बराती–हिंडालको मार्ग का उड़ा परखच्चा*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक की पवित्र नगरी में विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गई है। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अमरकंटक–शहडोल–रीवा मुख्य मार्ग से जुड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बदहाली की मार झेल रहा है। करीब 5-6 वर्ष पूर्व निर्मित यह सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है, डामर की परत पूरी तरह समाप्त हो गई है, और मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों का जाल फैल गया है।

नगर वासियों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, कर्मचारी और पर्यटक शामिल हैं। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। हालत यह है कि लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
क्या प्रशासन इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई करेगा??अमरकंटक के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी इस दिशा में गंभीरता से संज्ञान लें । केवल कागजी विकास नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, मजबूत एवं दीर्घकालिक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
भले ही विकास कार्यों की संख्या सीमित हो, लेकिन वे स्थायी और टिकाऊ हों—यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ऐसे दिखावटी और अल्पकालिक कार्यों से बचना आवश्यक है, जो समय के साथ नष्ट होकर धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक की छवि को धूमिल करते हों ।
जनहित में इस जर्जर मार्ग के शीघ्र पुनर्निर्माण एवं दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही है ।

Latest
*एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा ज.पं .के ग्राम पं. तुलुफ में रेल लाइन पार मोहली में गुणवत्ता फेल आमागोहन में अ... *सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को दी मंजूरी* *हरिभूमि हरियाली अभियान के तहत CVRU में पौधारोपण*