करगी रोड कोटागौरेलाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा में मारपीट की घटना: एक व्यक्ति की मौत आरोपी को हिरासत में लिया गया*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

कोटा ग्राम पंचायत करगी खुर्द में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहन पांडे (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करगी खुर्द कोरी पारा के निवासी थे। आरोपी राजाराम साहू (21 वर्ष) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के अनुसार, मोहन पांडे और उनके साथी शरद कौशिक पर राजाराम साहू और उसके साथियों ने लाठी-डंडे और फरसे से हमला किया, जिससे मोहन पांडे की मौत हो गई और शरद कौशिक घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन संबंधी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है

Latest
*विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ*