Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक पुलिस सुस्त चोर मस्त*

अमरकंटक में दिन हो या रात चोरी की वारदात बढती जा रही । पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं। चोर पुलिस के हाथ से बाहर।
अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में अब फिर से चोरी की वारदात आए दिन बढ़ती जा रही है । पुलिस प्रशासन चोरी की वारदातो को रोकने में असफल नजर आ रही है । कल बुधवार 10 जनवरी दोपहर वार्ड क्रमांक 02 बाराती में दिन दहाड़े लगभग 2 से 2.30 बजे के आस पास मोटर सायकिल में सवार होकर तीन युवक आए और घर को सुना पाकर वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए । घर मालिक सुदेश सिंह पिता दलसिंह उम्र 36 ने बताया की चोरी के घटना की जानकारी पुलिस थाना में सारी वारदात की जानकारी दे दी गई है । उन्होंने यह भी बताया की उस समय मोटर सायकिल से तीन लोगो के आने की खबर लोगो से लगी है जिसमे एक बाहर था और दो अंदर घटना को अंजाम दे रहे थे । लोगो को लगा की कोई इनके यहां आया हुआ है । उस समय मेरे घर में ताला नहीं लगा था सिर्फ सांकल लगा हुआ था तथा उस समय घर पर कोई नही था । दोपहर का समय था , सुनसान पाकर घर के अंदर घुस बड़ी पेटी खोलकर उसमें से जेवरात और नगदी लेकर चोरों ने चोरी कर रफूचक्कर हो गए । मुखिया के अनुसार अनुमानित लागत लगभग तीन लाख से ऊपर की बताई गई । जिसका सारा डिडेल थाने में लिखवा दिया गया है । इसी तरह दो दिवस पूर्व बस स्टेंड में बनी दुकान पंकज पान सेंटर की रात में दुकान का ताला तोड़कर नगदी , मोबाइल आदि ले कर चोर फरार हो गए । जिसकी सूचना भी थाना अमरकंटक को दी जा चुकी थी जिसमें अभी तक भी कुछ पता नही लगा । जून माह 2023 में भी हुडको कालोनी बाराती निवासी मो सुहानी खान के घर से भी चोरों ने लाखो की चोरी की लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ भी पता नही लगाया जा सका ।
अब यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन चोरी की घटनाओं के बढ़ते वारदात कब रुकेंगे और चोर कब कानून के हत्थे चढ़ेंगे पाएंगे ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*