अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुरुषोत्तम अधिमास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में पुरुषोत्तम (अधिमास) के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन


अमरकंटक – मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली / धार्मिक पवित्र नगरी अमरकंटक में पुरुषोत्तम (अधिमास) के शुभ अवसर पर 5 जून से 12 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है । यह धार्मिक आयोजन शबरी कुटी , माई बगिया रोड , गायत्री सरोवर के समीप , नर्मदा वार्ड क्रमांक 14 में संपन्न हो रहा है ।

कथा का रसपान श्रद्धालुजन वृंदावन धाम के सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य पं. विनय कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रवण कराया जा रहा है । वहीं आचार्य अंकित तिवारी जी (वाराणसी) द्वारा वैदिक विधि-विधान से पाठ , पूजन एवं अर्चन संपन्न कराया जा रहा है ।

मां नर्मदा की असीम कृपा से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म , भक्ति एवं ज्ञान का लाभ प्राप्त कर रहे हैं । कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शायं हरि इच्छा तक निर्धारित है ।
इस पुण्य अवसर पर कथा के मुख्य यजमान श्रीमती कमला बाई (शबरी मां) – स्वर्गीय श्री रामचरण जायसवाल (नेता जी) तथा उनके परिवारजन संतोष जायसवाल-श्रीमती संतोषी जायसवाल , चंद्र कुमार-श्रीमती मंदाकनी , तन्मय , आलोक , अजिताय एवं समस्त परिवार श्रद्धा एवं समर्पण भाव से आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं ।

कथा के चौथे दिवस में गजेन्द्र मोक्ष , वामन अवतार एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनोहारी कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया । आज सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते , नाचते और एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए । आयोजन स्थल पर टॉफियों का वितरण भी किया गया  जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा ।
कथा व्यास जी ने बताया कि कथा के अंतिम दिवस सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष प्रसंग का वर्णन किया जाएगा । वहीं 12 जून को पूर्णाहुति हवन , कन्या पूजन , ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा ।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ एवं पुण्य अर्जित करने की अपील की गई है ।

Latest
*अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त* *अमरकंटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 पर केस* *ब्रेकिंग न्यूज़ युवा चेहरे सूरज  को बड़ी जिम्मेदारी साहू समाज ने जताया विश्वास* *ब्रेकिंग न्यूज़ खोगसरा खाट से अस्पताल तक जच्चा बच्चा सुरक्षित* *म. प्र ब्रेकिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर प्राणघातक हमला*