अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*लू से बचने के लिए बरतें सावधानीयां रहें सुरक्षित *

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन की अपील

लू से बचने के लिए बरतें सावधानीयां , रहें सुरक्षित
अमरकंटक/अनूपपुर 25 अप्रैल 2026/ जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और तपिश को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता के लिए जरूरी बातें साझा की हैं । “सावधानी ही सुरक्षा है” की बात दोहराते हुए लोगों से कहा गया है कि वे लू की चपेट में आने से बचने के लिए सतर्क रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें ।

दोपहर की धूप से बचें

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच जब सूरज की गर्मी सबसे ज्यादा होती है , बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें । यदि बाहर जाना ही पड़े तो सिर को छाते , टोपी या सूती गमछे से ढककर निकलें ।

खूब पानी पिएं और सूती कपड़े पहनें

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें । प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें । हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनना शरीर के लिए आरामदायक होता है । खाने में हल्का और ताजा भोजन लें तथा ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों से परहेज करें ।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल

घर के बड़े-बुजुर्गों और बच्चों पर गर्मी का असर जल्दी होता है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें । उन्हें ठंडी जगह पर रखें और समय-समय पर पानी या अन्य पेय पदार्थ देते रहें ।

तबीयत बिगड़ने पर क्या करें?

अगर किसी को चक्कर आए , तेज सिरदर्द हो या बहुत ज्यादा कमजोरी लगे तो उसे तुरंत छाया वाली ठंडी जगह पर ले जाएं और पानी पिलाएं । यदि हालत में सुधार न हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं ।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में ये छोटी-छोटी सावधानियां आपको और आपके परिवार को बीमार होने से बचा सकती हैं ।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*