Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत विभिन्न स्कूलों का मरम्मत कार्य*



//गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट//

*मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना : विभिन्न स्कूलों में किया गया लघु मरम्मत कार्य*

*जिले में तीन चरणों में 11.03 करोड़ रूपए की लागत से हो रहा है 564 स्कूलों का कायाकल्प*

          गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 जून, 2023/ मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत जीपीएम जिले मे तीन चरणों में 564 स्कूलों का मरम्मत, जीर्णोद्धार, डिसमेंटल तथा अतिरिक्त कक्ष के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए विभागीय मद, डीएमएफ मद एवं समग्र शिक्षा मद से 11 करोड़ 3 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है। विभागीय मद से 514 विद्यालयों में शाला विकास प्रबंधन समिति, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मरवाही, तीनों जनपद सीईओ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरेला द्वारा कार्य किया जा रहा है। समग्र शिक्षा मद में प्रथम एवं द्वितीय चरण के कुल 40 विद्यालयों और डीएमएफ मद से स्वीकृत 10 विद्यालयों के निर्माण कार्यों में से 8 कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया जा चुका है।
            मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत मरवाही विकासखंड में माध्यमिक शाला बालक मरवाही में 3 लाख रुपए की लागत से छत मरम्मत, पुट्टी, शौचालय मरम्मत, फर्श मरम्मत एवं रंगाई पुताई किया गया है। इसी तरह माध्यमिक शाला बरबासन में 1 लाख रुपए की लागत से छत मरम्मत, फर्श में टाइल्स एवं शौचालय मरम्मत, प्राथमिक शाला मेढुका में 50 हजार रुपए की लागत से फर्श मरम्मत, सीलिंग मरम्मत एवं रंगाई-पुताई किया गया है।

Latest news
*जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर* *झीरम हत्याकांड के शहीदों को कांग्रेस भवन मे दी गई श्रद्धांजलि* *अमरकंटक में जालेश्वर मार्ग निर्माण कार्य ऐतिहासिक प्रगति पर* *अमरकंटक  में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छ.ग का बड़ा ऐलान उत्कृष्ट पत्रकारों को मिलेगा सम्मान*
*मरही माता दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला* *अमरकंटक में मां नर्मदा जी से मिलने आती हैं मां गंगा* *बंटवारा नामांतरण  सीमांकन  समय पर करें- लक्ष्मी वर्मा* *राजनीकि दलों के खेल से सावधान रहे जनता-सीपीआई* *अवैध वसूली के आरोप में चार  पत्रकारो पर किया FIR*