बिल्हा

*धरमलाल कौशिक के निवास स्थान का घेराव विकास के मुद्दों को लेकर*

रामविलास शर्मा की रिपोर्ट@ बिल्हा आप आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पानी बिजली जैसी सघन समस्याओं का हवाला देते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निवास का घेराव किया उन्होंने 5 साल के काम का हिसाब देने के लिए कहा पुलिस प्रशासन ने उन्हें निवास के भीतर जाने से रोका कोषा अध्यक्ष जसबीर सिंह जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर जिला सचिव प्रमोद पटेल ने कहा कि कौशिक विधायक के कार्यकाल के 5 वर्ष लगभग पूर्ण होने वाले हैं और किंतु तेलसरा ग्राम पंचायत में आज तक पीने के पानी तक को उपलब्ध नहीं करा पाए ।शिवनाथ नदी और अरपा नदी का पानी पास होते हुए भी पासीद ग्राम पंचायत मंगला कनेरी बेलटुकरी दुर्गाडीह और पिरैया को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल सकता है ऐसे कई गांव है जिसमें 10 दिनों से बिजली बंद रही और मंगल पासीद से सिलपहरी रोड गड्ढों में तब्दील हो चुकी है ऐसे में आने-जाने वाले ग्रामीणों को पढ़ने लिखने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लौंहदा नागपुरा की रोडू की स्थिति भी जर्जर है तिफरा सिरगिट॒टी और सिलपहरी जैसे इंडस्ट्रीज एरिया होने के बावजूद भी बिल्हा विधानसभा की जनता को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। यही विकास विधायक होने के बाद दिखाई दे रहा है यहां तक की रेलवे अंडर ब्रिज भी नहीं बन पाया जिससे यहां की जनता को घंटो आने-जाने के लिए इंतजार करना पड़ता है

Latest
*रतनपुर में यादव समाज की गूंज गोवर्धन पूजा की धूम* *चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर*