Global news live
कांकेरकोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*वन मंत्री ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा का किया औचक निरीक्षण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

*वन मंत्री ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा का किया औचक निरीक्षण*
*तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया संवाद*

कोंडागांव, 26 अप्रैल 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा, समिति कोंडागांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा संग्राहकों को किए जा रहे ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं दो संग्राहकों की मोबाइल में ऑनलाइन एंट्री कराकर  भुगतान की प्रक्रिया पूरी की।

वन मंत्री ने संग्राहकों से मुलाकात कर उन्हें तेंदूपत्ता तिहार की शुभकामनाएं दीं तथा शासन द्वारा संचालित व्यवस्थाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह, संयुक्त वन मंडलाधिकारी कोंडागांव डॉ. आशीष कोटरिवार, श्री प्रतीक वर्मा जी परिक्षेत्र अधिकारी कोंडागांव, परिक्षेत्र अधिकारी दहिकोंगा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest news
*सिविलअस्पताल मे सुरक्षागार्ड की राह होती प्रशस्त* *अकाल पुरख की फौज छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा* *वन मंत्री ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा का किया औचक निरीक्षण* *अमरकंटक के बाल भगवान् आश्रम में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन* *अमरकंटक बस स्टैंड कभी रीवा संभाग का गौरव रहा
आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा *
*अमरकंटक के गुरुद्वारा में दो दिवसीय बैसाखी महापर्व * *लू से बचने के लिए बरतें सावधानीयां रहें सुरक्षित * *अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में 6 दिवसीय साधना शिविर 4 मई से* *50 हजार से अधिक परिवारों के अपना घरका सपना हुआ साकार* *श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा निर्मित मुक्तिधाम नगर परिषद को समर्पित*