Uncategorizedजांजगीर चांपा

*विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष को कार्यक्रम का निमंत्रण*

“जांजगीर संवाददाता की रिपोर्ट,@

नैला जांजगीर”गुरु सहसराम देव जयंती के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को आमंत्रण”

“नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक जन करेंगे सहभागिता”

“खोखरा के रहस बेड़ा धाम से संस्कार एवं शोभा यात्रा का होगा शुभारंभ”

जांजगीर:- समाज में सुमता, समरसता, एकता, बंधुत्व एवं शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता पूज्य गुरुदेव सहसराम जी की 168 वीं जयंती सूर्यांश धाम खोखरा में सहसराम देव जी की प्रतिमा स्थल पर 12 जून, सोमवार को आयोजित है‌। इस कार्यक्रम में अतिथ्य हेतु एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से उनके सारागांव स्थित आवास में मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका परिषद जांजगीर के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, नगर पंचायत सारागांव अध्यक्ष रामकृष्ण सोनवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लगनसाय सूर्यवंशी, हरदेव टंडन, रामनारायण प्रधान, प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी एवं केशव करियारे शामिल थे।

पूज्य गुरु सहसराम देव जी जंयती कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः नौ बजे से उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं समाज में शिक्षा के माध्यम से सुधारों पर केंद्रित कीर्तन-भजन पर आधारित संगीतमय कार्यक्रमों से होगा। इसके बाद प्रातः 11 बजे ग्राम खोखरा के रहस बेड़ा धाम एवं पूज्य गुरु देव सहस राम जी के जन्म स्थली जगमहंत से संस्कार एवं शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जो सूर्यांश धाम खोखरा में जयंती स्थल पर पहुंच कर मुख्य कार्यक्रम में समाहित हो जाएगा। इस जयंती समारोह में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों की उपस्थिति में गुरु वंदना, चरण पादुका पूजन एवं सूर्य स्तंभ पर ध्वज आरोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा‌।

उक्ताशय की जानकारी देते आचार्य शिव प्रधान ने बताया कि जयंती समारोह के पश्चात समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाओं, मेधावी विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों का सम्मान “सहस राम स्मृति फाउंडेशन” के द्वारा किया जाएगा। गुरु सहसराम देव जयंती की व्यापक तैयारियां किया जा रहा है जिसमें समाज के सभी वर्गों के प्रबुद्ध जनों के साथ सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं विद्यार्थी गण सहभागिता करेंगे।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*