कोरबा

*अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं चक्का जाम एसईसीएल गेवरा दीपका परियोजना के महाप्रबंधक की मनमानी के चलते*

*कोरबा ब्यूरो दिव्येदुमृधा रिपोर्ट

की रिपोर्टसभापति ने दीपका हरदीबाजार बाईपास को सीसी रोड निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल चक्काजाम किया शुरू*

*9 घंटे से अनवरत चक्काजाम अधिकारी नहीं ले पाए निर्णय*

*कोरबा/दीपका//गेवरा:-*
शनिवार सुबह 10 बजे से जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) प्रभा सिंह तंवर जिलाध्यक्ष व सभापति जनपद पंचायत कटघोरा ने 1 जून 2023 को एसईसीएल गेवरा दीपका परियोजना के महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि दीपका थाना से हरदीबाजार तक बरसात के पहले इस रोड को बनाए जाने के लिए 8 मई 2023 को आम लोगों के लिए आने जाने का एकमात्र रास्ता दीपका हरदीबाजार रोड है जिसका निर्माण कार्य एसईसीएल गेवरा दीपका के प्रबंधन अपनी गैर जिम्मेदाराना से बाज नहीं आया और मजबूरनवंश अनिश्चितकालीन हड़ताल चक्का जाम करने को विवश हुए सुबह 10 बजे से ही दीपका थाना चौक के पास ग्रामीणों व आमजनों के साथ करीब 9 घंटे से चक्काजाम आंदोलन अनवरत जारी है ना ही तो एसईसीएल के सक्षम अधिकारी और प्रशासन के कोई अधिकारी आए हैं ।

गौरतलब है कि दीपका थाना से हल्दीबाजार बाईपास सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है आम लोगों को आने जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आए दिन घटना दुर्घटना की संभावना बनी रहती है इस मार्ग से कई आम लोग मौत के आगोश में चले गए हैं फिर भी एसईसीएल के प्रबंधकों के कान में जूं तक नहीं रेगते पता नहीं भविष्य में और किसकी जान गवा आएगी सब एसीसीएल व प्रशासन सुध लेंगे ।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष व जनपद पंचायत कटघोरा के सभापति प्रभा सिंह तंवर ने बताया कि पूर्व में इस मार्ग के लिए कई सामाजिक संगठनों ने आंदोलन किया है लेकिन अभी दीपका थाना से हरदीबाजार बाईपास सड़कों की दुर्दशा ठीक कराने में एसईसीएल प्रबंधन नाकाम रही है स्वयं के कार्यकाल में भी कई आंदोलन किया जा चुका है एसईसीएल प्रबंधन द्वारा आश्वासन देकर अपने आश्वासन को भूल जाते हैं और आम जनता सड़कों पर घटना दुर्घटना के शिकार होते आ रहे हैं एसईसीएल गेवरा दीपका प्रबंधन और प्रशासन गंभीर होकर कड़ा निर्णय जब तक नहीं लेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल चक्काजाम जारी रहेगा ।

कई संगठनों ने दीपका थाना से हरदीबाजार बाईपास सड़क के इस अनिश्चितकालीन हड़ताल चक्काजाम के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और कहा सड़क को तत्काल बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए क्योंकि बरसात लग चुका है और भारी दिक्कतों से आम जनमानस को जूझना पड़ेगा ।

आखिरकार शाम को एसईसीएल के गेवरा दीपका के अधिकारी आंदोलन स्थल पहुंचकर समझाइश करने का प्रयास किया लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल चक्काजाम को मांग जब तक पूरा नहीं होगा आंदोलन पर अड़े रहे और अभी भी आंदोलन जारी है ।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष लता मुकेश कंवर पाली जनपद पंचायत सभापति (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष) संतोषी पाटले सरपंच रलिया बेबी तंवर मलगांव सरपंच धन कुंवर समुन्द बाई दीपका ब्लॉक अध्यक्ष अनीता तिवारी आशा रजक विधायक प्रतिनिधि व जिला सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण श्रवण कश्यप दीपक यादव प्रदीप राठौर संतोष रूद्र दास विजय ना प्लीज रोशन निर्मलकर रामचरण राठौर कृपाल कामरो लखन लाल राठौर नंद कुमार पटेल पिंकी जटवार बृहस्पति कैवर्त पटाती बाई करन बाई समरीन बाई जमुना बाई संगीता कंवर मान कुंवर शकुन यादव ललिता देवी शारदा देवी सहित अनेक ग्रामीण व आमजन शामिल थे ।

Latest
*सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना* *लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरुरी* *गुरुकुल भाटापारा के 104 छात्रों का राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सफल* *फायदे के लिए कायदे दरकिनार हो रहा जमकर भ्रष्टाचार 15वें वित्त की राशि का*