
*सीएमओ की लापरवाही के कारण पानी के लिए तरस रहे वार्ड वासी*

//कोंडागांव ग्लोबल न्यूज//
जबकि भूपेश सरकार व मंत्री विधायक छोटी-छोटी समस्याओं का भी तत्काल निराकरण करने का अधिकारी कर्मचारी को आदेश दिया गया है उसके बावजूद भी कोंडागांव सीएमओ दिनेश डे की लापरवाही
कोंडागांव पानी की समस्या के लिए अस्पताल वार्ड वासियों ने जनदर्शन में हस्ताक्षर कर आवेदन दिया था जिस पर जन दर्शन अधिकारी कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी सर ने नगर पालिका कोंडागांव सीएमओ रहे दिनेश डे को तत्काल समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया पर सीएमओ की लापरवाही के कारण आज तक पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया जबकि कुछ ही महा बाद चुनाव होने वाला है और सरकार छोटी सी छोटी समस्या का भी तत्काल समाधान कर रही है पर इन लापरवाही अधिकारि सीएमओ दिनेश डे के कारण अस्पताल वार्ड वासी गर्मी के साथ-साथ अब भारी बरसात में भी पानी के लिए तरस रहे हैं जबकि इस वार्ड में भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय मांकू राम जी भूतपूर्व विधायक स्वर्गी मंगल राम जी भूतपूर्व मंत्री व अपेक्स बैंक के डायरेक्टर शंकरसोढ़ी जी भूतपूर्व मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सु श्री लता उसेंडी जी का निवास भी इसी वार्ड में है जबकि घरों पर नल कनेक्शन नल जल योजना के तहत लिया गया है सन 21 से नलों में पानी नहीं आने के बावजूद भी नगर पालिका के द्वारा नल जल का पैसा भी लिया जा रहा है वार्ड वासियों को मजबूरन टैंकर का पानी पीना पड़ रहा है वह दैनिक उपयोग के लिए टैंकर से पानी भरना पड़ता है लगभग या सिलसिला 2 वर्ष से चल रहा है जब भी नगरपालिका में शिकायत करते थे तो उनका कहना था कि बोर मैं पानी नहीं है नया बोर करना पड़ेगा पर जब वार्ड वासियों को पता चला कि बोर में पानी है लेकिन इनविटेशन होटल वालों को दो कनेक्शन दिया गया है जिससे वह बड़ी-बड़ी टंकी बनाकर पानी स्टोर करते हैं जिसके कारण वार्ड वासियों


को पानी नहीं मिल पा रहा है और एक टंकी नजूल जगह पर बनाया गया है जिसकी शिकायत जन् दर्शन में पहुंच लिखित में वार्ड वासियों ने हस्ताक्षर कर कलेक्टर सर को दिया गया था कलेक्टर सर ने नगर पालिका सीएमओ दिनेश डे को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया था पर नगर पालिका सीएमओ दिनेश डे के द्वारा लापरवाही किया जा रहा है जिसकी खामियां वार्ड वासीयो को भुगतना पड़ रहा हैं
