
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन*
कोंडागांव ग्लोबल न्यूजओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट

बाबा साहेब सेवा संस्था और ओबीसी महासभा ने यू.जी.सी. उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम, 2026 के समर्थन में ज्ञापन सौंपा है। ये विनियम उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देने और भेदभाव को रोकने के लिए बनाए गए हैं।
इन विनियमों के तहत, हर उच्च शिक्षा संस्थान में समान अवसर केन्द्र (EOC) और समानता समिति (Equality Committee) का गठन किया जाएगा। ये केन्द्र और समिति वंचित वर्गों के छात्रों और कर्मचारियों को शैक्षणिक सहायता, परामर्श और उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करेंगे।
इन विनियमों का उद्देश्य है कि सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ सम्मान, गरिमा और समानता का व्यवहार हो। ये विनियम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना को दर्शाते हैं और शिक्षा में समावेशन और सामाजिक न्याय की ओर जोर देते हैं।

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष कोडागांव ओमप्रकाश नाग को बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं