जांजगीर चांपा

*रसोई घर में दिखा नाग सांप*

कोरबा दिव्येदु मृधा की रिपोर्ट

नाश्ता बनाने गई महिला को किचन में दिखा नाग,बेसिन के किनारे बैठा था।

*वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने किया रेस्क्यू*

कोरबा — माैसम के बदलते ही जिले में लगातार निकल रहे जहरीले साप,शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निकल रहे सांपो को वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम बचाने का काम कर रहीं उसके साथ ही लोगों को बचाने के भी काम कर रही, ऐसा ही कुछ मामला आज सुबह 7 बजे इमली डुग्गू बस्ती में देखने को मिला, जहां अजय कलशे के घर वालों की जान उस वक्त आफ़त में पड़ गई जब घर की महिला घर वालों के लिए नाश्ता बनाने के लिए किचन में प्रवेश ही की थीं तभी उसको बेसिन के बगल बैठे जहरीले नाग के आवाज़ सुन भाग खड़ी हुई, महिला को समझते देर नहीं लगी की वह साप नाग हैं, डरे सहमे घर वालों ने इसकी जानकारी बीना देरी किए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया जिसके बाद साप को देखते रहने की बात कहीं गई फिर जितेन्द्र सारथी ने अपने टीम के सदस्य सुभम और राकेश को तत्काल जानें को कहा, थोड़ी देर पश्चात पहुंचे टीम के सदस्यों ने बड़ी सावधानी से किचन में बैठे 4 फीट लंबे नाग को सुरक्षित रेस्क्यू किया, तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास ली और घर वालों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया, फिर साप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेन्द्र सारथी ने बताया कुछ दिनों से कुछ ज्यादा ही साप निकल रहे और सब से ज़्यादा साप करैत और कोबरा निकल रहे, जिससे बच के रहने की आवश्यकता हैं,दिन तो दिन रात में ज्यादा रेस्क्यू हो रहे।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

नाग सांप पकड़ते रेस्क्यू टीम
Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*