Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में श्रद्धालुओं ने नववर्ष पर आस्था की डुबकी लगाई*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में लाखों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा नदी में लगाए आस्था की डुबकी
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में कलेंडर नव वर्ष 2026 के अवसर पर पवित्र नगरी अमरकंटक में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला । भीषण शीतलहर के बावजूद तड़के से ही श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा के कोटि तीर्थ घाट , रामघाट के उत्तर दक्षिण तट , नर्मदा पुष्कर बांध और आरंडी संगम सहित विभिन्न घाटों पर पवित्र नर्मदा स्नान किया गया ।

स्नान उपरांत श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख , शांति , समृद्धि और प्रगति की कामना की । प्रशासन के अनुसार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कलेंडर नव वर्ष पर स्नान , दर्शन और पूजन किया गया । यह भीड़ लगभग एक सप्ताह से पूर्व से अमरकंटक में लगातार श्रद्धालुओं , पर्यटकों परिक्रमा वासियों का आना जाना काफी संख्या में रोजाना बना हुआ है ।
सोनमुड़ा और माई की बगिया में सूर्योदय दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही । प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाओं और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती से आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ । अमरकंटक में लोगों का आवाजाही जारी है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*