Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाहीग्लोबल न्यूज नई दिल्लीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम  में 50 लोगो का जत्था रवाना*

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*

जी पी एम की महिला शक्तियों के नेतृत्व में  50 लोगो का जत्था दिल्ली रवाना
///जिलाध्यक्ष गजमती भानु एवं आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते के नेतृत्व में ///

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत विशाल रैली में शामिल होने के लिए जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गजमाती भानु एवं आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने किया।
दिल्ली रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।
वहीं आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने कहा कि इस रैली के माध्यम से आदिवासी समाज, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान को सफल बनाएंगे।
दिल्ली के लिए रवाना हुए इस जत्थे में मुख्य रूम से शंकर कांवर ममता पैकरा पवन सिंह  विवेक  पोर्ते तेज राजपूत गणेश मार्को कृष्ण पटेल सुनीता यादव सुनीता टिमोथी सुनीता राठौर रीता कंवर उपेंद्र उइके राजेश यादव बहादुर पोर्ते विवेक पोर्ते फत्तेसिंह गेंदलाल  पोर्ते सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*