
*पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज,विवेचना शुरू–*
*जुंगरा कांड पर पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज,विवेचना शुरू–*
//बिपल्ब कुण्डू–की रिपोर्ट//
*पखांजूर ग्लोबल न्यूज़*
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर जुंगड़ा में 33 साल के युवक
की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं मृतक युवक की माँ इसे नक्सली घटना बता रही थी। पुलिस का मानना है कि यह नक्सली हत्या होती तो नक्सली कुछ न कुछ पर्चा फेंकते। घटना को हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक एक भी पर्चा नहीं फेंका गया, इसलिए पुलिस इस घटना को बारीकी से जाँच करने में जुट गई है। पुलिस पहले दिन से ही इसे नक्सली घटना नहीं मान रही थी वहीं परिजन इसे नक्सली घटना बता रहे थे।
विकास खंड कोयलीबेड़ा से लगभग 12 किमी. की दूरी पर स्थित पानीडोबीर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम जुंगड़ा में 25 जून की रात को 33 वर्षीय सनकूराम गोटा का शव मिला था। इसका पीएम 26 जून को कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ था और इस दौरान मृतक की माँ अघोन्तिन बाई गोटा अपने दूसरे बेटे व अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुँची थी। उसने बताया था कि यह घटना नक्सली है और घटना 25 जून की रात को 10 से 12 के मध्य की है। पुलिस इस घटना को शुरू से नक्सली घटना नहीं मान रही थी। पुलिस का शुरू से कहना था कि इस घटना के बाद कोई भी नक्सली पर्चा नहीं मिला है, इसके अलावा जो जानकारी मिली है, यह जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कोयलीबेड़ा थाना में 1 जुलाई की देर शाम को अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जाँच सभी विंदुओ पर कर रही है। इस मामले में यह चर्चा है कि सामान्यतया संवेदनशील ईलाके में कोई नक्सली घटना होती है तो कोई भी सूचना थाने में नहीं देता है और थाने में शिकायत करने से डरते है। इस मामले में परिजन व गाँव के जनप्रतनिधि व जिम्मेदार नामजद नक्सली का नाम बता रहे थे। पुलिस ने यही से शंका व्यक्त किया और मामले की जाँच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस अब सभी बिंदुओ में जाँच करना ह शुरू कर दिया है और जल्द इस मामले का खुलासा हो सकता है।
