Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिवरतन शर्मा द्वारा पाटन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 29 सितंबर/ विधानसभा भाटापारा के ग्राम पंचायत पाटन में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने लाखो रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन करते हुए शारदीय नवरात्री के पावन पर्व की बधाई शुभकामनायें दी…
शिवरतन शर्मा ने कहा की जनता की सुविधा एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति सुनिश्चित हो इसी उद्देश्य से रविवार को ग्राम पाटन में बने पंचायत भवन, कुर्मी समाज भवन, रंगमंच एवं बाजार चबूतरा लोकार्पण एवं तालाब सौन्द्रर्यकरण का भूमिपूजन किया..
        शिवरतन शर्मा ने कहा हम समस्त ग्रामवासी और विधानसभा की जनता को आश्वत करना चाहते है कि विधानसभा परिक्षेत्र में विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं होने देंगे जितना हो सकेगा विकास कार्य जन आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्य कराएंगे साथ ही भाटापारा विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य सहित जन सुविधाओं के सतत विस्तार हेतु हम पूरी तरह कृत संकल्पित हैं।
       शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की  आज प्रदेश के युवा, महिला, किसान,व्यापारी को सशक्त बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, सड़कों का निर्माण, पर्याप्त प्रकाश व पेयजल व्यवस्था स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य निरंतर हो रहें हैंइस अवसर पर जनपद सभापति लक्ष्मी दुकालू ध्रुव,सरपंच संघ अध्यक्ष संकेत अग्रवाल, सरपंच वैभवी टिक्की वर्मा, उपसरपंच धनेश्वरी अश्वनी वर्मा सहित पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे..

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*