Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक विश्वविद्यालय में दूरदर्शन की 66वीं वर्षगांठ पर हुए विशेष कार्यक्रम*

**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक– मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के लालपुर में संचालित
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में सोमवार 15/09/25 को दूरदर्शन की 66वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारत में टेलीविजन की शुरुआत , उसकी यात्रा और सामाजिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सहारा  वाराणसी के मुख्य संपादक विभूति नारायण चतुर्वेदी ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर छात्रों को संबोधित किया । विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र मिश्रा , प्रो. मनीषा शर्मा और डॉ. वसु चौधरी भी  इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

इस मौके पर विभाग के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया । इनमें मुख्य रूप से टीवी के इतिहास और कलाकारों पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता , रैंप वॉक , डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन , वीडियो एवं फोटो वॉल शामिल रहे ।

विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र मिश्रा ने छात्रों को टेलीविजन की यात्रा और उसकी सामाजिक भूमिका के बारे में प्रमुख रूप से अवगत कराया तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित किया ।

प्रो. मनीषा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों की रचनात्मकता सामने आती है और उन्हें सीखने का बहुमूल्य अवसर प्राप्त होता है ।

कार्यक्रम के अंत में क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया । इसमें प्रथम स्थान निलेश प्रजापति एवं शुभांशु मिश्रा रहे तथा द्वितीय स्थान काजल राठौर एवं संध्या राठौर एवं तृतीय स्थान पावनी ताम्रकार एवं तान्या गुप्ता ने प्राप्त किया । इसके अलावा अंजली , श्रीश , प्रियांशी एवं दीक्षा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई । सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी देकर सम्मानित किया गया ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*