बेलगहना

*अवैध खनिज रेत उत्खनन एवं परिवहन के 02 मामले दर्ज कर 02 पोकलेन मशीन सील एवं 03 हाईवा जप्त*


*अवैध खनिज रेत उत्खनन एवं परिवहन के 02 मामले दर्ज कर 02 पोकलेन मशीन सील एवं 03 हाईवा जप्त*
बेलगहना ग्लोबल न्यूज, 11 जनवरी 2024/खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकयत व सूचना प्राप्त होने पर 10 जनवरी 2024 को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई।
कोटा क्षेत्र अंतर्गत धोबघाट (आमामुड़ा), सोढ़ाखुर्द एवं आस-पास के क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 02 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। धोबघाट (आमामुड़ा) क्षेत्र में शिकायत व सूचना प्राप्त होने पर जांच के दौरान पाया गया कि दिन में डैम का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसकी आड़ में अन्य व्यक्तियों द्वारा रात्रि में अवैध तरीके से खनिज रेत का उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर 01 पोकलेन मशीन सील किया गया एवं 02 हाईवा जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है तथा सोढ़ाखुर्द क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर 01 पोकलेन मशीन सील किया गया एवं 01 हाईवा जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जायेगा।

Latest
*अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त* *अमरकंटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 पर केस* *ब्रेकिंग न्यूज़ युवा चेहरे सूरज  को बड़ी जिम्मेदारी साहू समाज ने जताया विश्वास* *ब्रेकिंग न्यूज़ खोगसरा खाट से अस्पताल तक जच्चा बच्चा सुरक्षित* *म. प्र ब्रेकिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर प्राणघातक हमला*