Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बारह  ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले श्रीकांत जोशी*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से पंच वर्षीय , बारह  ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले पंडित श्रीकांत जोशी

अमरकंटक पहुंच किए कन्या पूजन उपरांत नवीन माध्यमिक शाला के बच्चों को बांटे पेन और कॉपी

*अमरकंटक*  –  मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में पहुंचे तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से शुरू हुई एक अनूठी आध्यात्मिक परंपरा जिसका अब 4 वर्ष पूर्ण हो चुका है । श्री शिव प्रेरणा , मां नर्मदा कलश यात्रा…यह केवल आस्था का नहीं बल्कि विश्व कल्याण का संदेश देने वाली यात्रा है । यह पंच वर्षीय यात्रा मां नर्मदा के पवित्र जल के साथ प्रारंभ की गई थी । इनकी यह  यात्रा मां नर्मदा के जल को कलश में भरकर बारह  ज्योतिर्लिंगों पर जलाभिषेक करने की विशेष परंपरा निभाई जाती है ।

इसी के तहत यात्रा अमरकंटक पहुंची और  अमरकंटक के होटल टेंपल इन में पंडित श्रीकांत जोशी एवं उनके साथियों द्वारा नर्मदा मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित  विनायक द्विवेदी के साथ कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया गया । इसके पश्चात नवीन माध्यमिक शाला के बच्चों को पेन ,  कॉपी , और चॉकलेट इत्यादि का वितरण किए ।

पंडित श्रीकांत जोशी से बात करने पर उन्होंने  बताया कि 40 – 50 साथियों के साथ यह ओर धार्मिक यात्रा कर रहे है । यात्रा का मूल उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समस्त मानवता के लिए शांति , स्वास्थ्य और मंगलकामना की प्रार्थना करना है ।

Latest news
*कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल* *सुहागिन महिलाओं ने की पूजनअर्चन वट वृक्ष की लगाई फेरी* *भीषण गर्मी में कोटा नगर पालिका की जल व्यवस्था ध्वस्त टैंकर के भरोसे लोग* *डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*