अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नवोदय विद्यालय में छात्र द्वारा फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ पुलिस जुटी जांच में *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज संवाददाता श्रवण उपाध्याय*

*अमरकंटक*– मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 9 वीं का छात्र कृत वर्मा ने अपने कमरे को छोड़ दूसरे पुराने कमरे में जाकर मफलर से शाम लगभग 5.30 pm से 6 बजे के बीच उसने छत पर निकले पंखे के हुक में फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

घटना 24 अगस्त रविवार की शाम की है शाम 5:00 बजे करीब उनके परिजनों के परिचितों द्वारा स्कूल में छात्र को छोड़ा गया , जैसे ही उसके रूम से सारे छात्र बाहर निकल मैदान या हाल में गए उसी वक्त कृत वर्मा ने मफलर से फांसी लगा ली । जैसे ही घटना की जानकारी लगी विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 9 में अध्यनरत मृत विद्यार्थी कृत वर्मा पिता राम अवतार वर्मा उम्र 15 वर्ष निवासी  वेंकट नगर  जिला अनूपपुर का निवासी था । छात्र छठवीं कक्षा से विद्यालय में अध्यनरत था जिससे यह अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि आखिर इस आत्महत्या के पीछे का कारण क्या है । सोमवार 17 अगस्त को छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे जहां पुलिस पूछताछ में हरेक एंगल से लगी रही । परिजनों ने पुलिस से  खुलकर सभी बातों को बताया । पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

अमरकंटक थाना प्रभारी लाल बहादुर तिवारी ने बताया कि मामला अभी  कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी । पुलिस ने मर्ग क्रमांक 34 / 25 दर्ज कर मामले की जांच में लिया है ।

नवोदय विद्यालय की घटना की खबर लगते ही स्थानीय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया ।  इस घटना को बेहद ही दुखद बताया और परिजनों से चर्चा कर ढाढस बंधाया एवं प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच करने की बात कही ।

बच्चे के पिता जी , बड़े पापा और दादा जी अमरकंटक विद्यालय पहुंचे हुए थे उन्होंने भी फांसी लगाने के कारण का अंदाजा नहीं लगा पा रहे और न ही कोई कारण बता पा रहे । नवमी का छात्र कृत वर्मा छठवीं से विद्यालय में पढ़ता आ रहा था वह कभी भी घर पर कुछ शिकायत नहीं की लेकिन कहीं कहीं पढ़ाई कमजोर होने की बात किया करता था ।

हॉस्टल प्रभारी ने बताया कि रविवार को शाम पांच बजे किसी परिचित संग आया था उसने आने की सूचना विद्यालय में नहीं दिया था । उसकी इंट्री नहीं हो पाई थी और वह  हॉस्टल अंदर पहुंच कर यह घटना को अंजाम दिया , उस समय कोई बच्चे होस्टल में नहीं थे ।

अमरकंटक विद्यालय प्राचार्य नहीं होने से विद्यालय की घटना पर तीन अन्य विद्यालयों सूरजपुर सीजी , उमरिया ,  शहडोल के अन्य प्राचार्य भी अमरकंटक पहुंचे  हुए थे जो वास्तु स्थिति की जायजा ले रहे ।

Latest
*अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा*